थाना ए0एच0टी0यू0 की टीम द्वारा 02 महिलाओं का परिरजनो से पुनर्मिलन कराया, परिजनों में खुशी की लहर
गौतमबुद्धनगर: पुलिस कमिश्रर गौतमबुद्धनगर के निर्देशन में ए0एच0टी0यू0 टीम द्वारा समय समय पर अवासित बच्चो एवं महिलाओं की कांउसलिंग की जाती है इसी क्रम में ए0एच0टी0यू0 टीम द्वारा दिनांक 21.03.2023,15.05.2023 को शैल्टर होम अपना घर आश्रम सेक्टर 34 नोएडा में काउन्सलिंग की गई तो महिला उम्र 50 वर्ष, जिसको दिनांक 22.02.2023 को अपना घर आश्रम में कवि नगर पुलिस द्वारा कविनगर गाजियाबाद से रेस्क्यू करके लाया गया था जिसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। ए0एच0टी0यू0 टीम द्वारा महिला की काउन्सलिंग की गयी तो काउन्सलिंग के दौरान महिला ने अपने पति का नाम दयाचन्द पता मेन बाजार लोनी बताया। कुछ दिन बाद महिला की मानसिक स्थिति ठीक होने पर महिला ने अपने पति का मोबाइल नम्बर बताया, जिस पर ए0एच0टी0यू0 टीम द्वारा महिला के पति से वार्ता करते हुये उनको महिला के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी। महिला के पति ने कहा कि यह मेरी पत्नी है जो कि मानसिक रूप से परेशान है जो लगभग 03 माह पूर्व कही चली गयी थी। एएचटीयू टीम द्वारा महिला को उसके पति के सुपुर्द किया गया। महिला के पति ने पुलिस का आभार व्यक्त किया।
इसी क्रम में दूसरी महिला उम्र करीब 33 वर्ष, जिसको दिनांक 15.04.2023 को अपना घर आश्रम में थाना सेक्टर-49 गौतमबुद्धनगर पुलिस द्वारा लाया गया था उस समय महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी कुछ हालत में सुधार होने पर महिला ने बताया कि वह गाँव बरौला मे रहती है। उसने अपने पति का नाम विनय बताया। ए0एच0टी0यू0 टीम द्वारा गाँव बरौला मे जाकर उसके पति के बारे में पूछताछ की गयी तो काफी ढूंढने के बाद उसके पति से वार्ता कर उक्त महिला के सम्बन्ध में अवगत कराया गया। पति ने बताया कि वह दिमागी रूप से काफी परेशान थी जो करीब एक महीने पहले बिना बताये घर से कहीं चली गई थी। दिनांक 17.05.2023 एएचटीयू टीम द्वारा दोनो महिलाओं को उसके पति के सुपुर्द किया गया। महिला के पति ने पुलिस का आभार व्यक्त किया।