थाना दनकौर पुलिस द्वारा बीमा पॉलिसी के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले 03 अभियुक्तों को धोखाधड़ी करने में प्रयुक्त संसाधनों व 30,000 रुपयों के साथ गिरफ्तार किया गया - यूपी न्यूज़ एक्सप्रेस

BREAKING NEWS

Slider Post

शनिवार, 20 मई 2023

थाना दनकौर पुलिस द्वारा बीमा पॉलिसी के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले 03 अभियुक्तों को धोखाधड़ी करने में प्रयुक्त संसाधनों व 30,000 रुपयों के साथ गिरफ्तार किया गया

 थाना दनकौर पुलिस द्वारा बीमा पॉलिसी के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले 03 अभियुक्तों को धोखाधड़ी करने में प्रयुक्त संसाधनों व 30,000 रुपयों के साथ गिरफ्तार किया गया


ग्रेटर नोएडा:
  थाना दनकौर पुलिस द्वारा बीमा पॉलिसी के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले 03 अभियुक्तों 1.किशन रावत पुत्र ओमप्रकाश 2.मनीष अरोडा पुत्र जगदीश अरोडा व 3.सचिन उर्फ राघव पुत्र गजेन्द्र सिंह को यमुना एक्सप्रेस-वे के गलगोटिया यूनिवर्सिटी कट से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों द्वारा नाम बदलकर बंद बीमा पॉलिसी को दोबारा शुरू कराने के नाम पर लोगों के साथ धोखाधडी की जाती थी। इनके द्वारा आवेदक विनोद कुमार मलिक से बीमा पॉलिसी के नाम पर धोखाधडी कर ली गयी थी जिसके सम्बन्ध में थाना दनकौर पर वादी द्वारा दिनांक 24/05/2022 को दी गई तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 159/22 धारा 420/467/468/471/411 भादवि पंजीकृत किया गया था। घटना के अनावरण हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया, जिसमें विवेचना से प्रकाश में आए अभियुक्तों का इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस के माध्यम से डाटा एकत्र किया गया। लोकल इंटेलिजेंस सर्विलेंस, बीट पुलिसिंग व लोकल इंटेलिजेंस से जानकारी एकत्र कर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।

Pages