महिलाओं के सम्मान में भाकियू मैदान में.... अशोक भाटी
नई दिल्ली। दिल्ली जंतर मंतर पर चल रहे धरने करीब 12 दिन से महिला पहलवानों के द्वारा कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृज भूषण सिंह पर यौन शोषण के आरोप को लेकर धरने में कुछ दिन पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने पहुंचकर अपना समर्थन और आशीर्वाद पहलवानों को दिया रात्रि करीब 12 बजे दिल्ली पुलिस द्वारा पहलवानों के साथ अभद्र व्यवहार किया गया जिसमें कुछ पहलवानों को चोटें भी आई यह खबर पाकर भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी सुभाष चौधरी एनसीआर अध्यक्ष उत्तर प्रदेश प्रवीण मलिक उपाध्यक्ष सुनील बालियान महानगर अध्यक्ष परविंदर अवाना टीनू दुहाई आदि पदाधिकारी दिल्ली रवाना हो गए दिल्ली पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर कापासेड़ा थाने पहुंचा दिया इस खबर को मिलते ही नवनियुक्त जिलाध्यक्ष गौतम बुद्ध नगर नोएडा अशोक भाटी साथियों सहित दिल्ली रवाना हो गए दिल्ली पुलिस द्वारा उन सभी को भी गिरफ्तार कर कापासेड़ा थाने पहुंचा दिया जिसमे सुमित तवर सिंहराज भाटी भरत प्रधान नवल प्रधान विनीत त्यागी सेलेस बेसोया नरेश पंडित पप्पू भाटी सोनू अंबावता सभी ने गिरफ्तारी दी श्री अशोक भाटी ने कहा भारतीय किसान यूनियन पहलवान बेटियों के समर्थन में पूरी तरह से मैदान में उतर चुकी है बहन बेटियों एवं मातृशक्ति का सम्मान सर्वोपरि राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी सुभाष चौधरी ने बताया आज दोपहर 2 बजे सोरम मैं सर्व खाप पंचायत होगी जिसमें बालियान खाप के मुखिया और भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत जी पहुंच रहे हैं अगला निर्णय उसके बाद लिया जाएगा