महिलाओं में आत्मसुरक्षा व साइबर सुरक्षा के संबंध में जागरूकता हेतु कार्यक्रम आयोजित किया गया
गौतमबुद्धनगर : पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशानुसार अपर पुलिस उपायुक्त महिला सुरक्षा सुश्री प्रीति यादव द्वारा थाना फेस 2 क्षेत्रान्तर्गत M3S Mobility company, हॉजरी कॉम्पलेक्स सेक्टर 84 फेस 2 नोएडा में महिलाओं में आत्मसुरक्षा व साइबर सुरक्षा के संबंध में जागरूकता हेतु कार्यक्रम आयोजित किया गया।
पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशानुसार अपर पुलिस उपायुक्त महिला सुरक्षा सुश्री प्रीति यादव के द्वारा थाना फेस 2 क्षेत्रान्तर्गत M3S Mobility company, सी-93 हॉजरी कॉम्पलेक्स सेक्टर 84 फेस 2 नोएडा में आयोजित कार्यशाला में मुख्य अथिति के रूप में पहॅुच कर महिलाओं में आत्मसुरक्षा व साइबर सुरक्षा के संबंध में जागरूकता हेतु कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन हॉजरी कॉम्पलेक्स सेक्टर 84 फेस 2 नोएडा के सीईओ श्री मनीष पैंगोरिया, चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर श्री जितेन्द्र गुप्ता द्वारा कराया गया। कार्यक्रम में थाना फेस 2 प्रभारी निरीक्षक मय पुलिस बल के मौजूद रहे।
मुख्य अथिति अपर पुलिस उपायुक्त महिला सुरक्षा सुश्री प्रीति यादव के द्वारा वहां उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए बताया गया की आज की महिलाएं प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ रही है और स्वयं के साथ-साथ अपने परिवार की जिम्मेदारियां उठा रही है। कभी-कभी महिलाओं को कार्यस्थल या रास्ते में छींटाकशी या अन्य कठिनाई का सामना करना पड़ जाता है। ऐसे में महिलाओं को चुप नही रहना चाहिए बल्कि आगे आकर ऐसे व्यक्तियों की शिकायत तुरंत अपने नजदीकी पुलिस स्टेशन पर देनी चाहिए ताकि ऐसे मामलों में कड़ी कार्रवाई की जा सके। जनपद के प्रत्येक थाने पर महिला हेल्प डेस्क बनी हुई है जहां पर हर समय महिला पुलिसकर्मी द्वारा गोपनीयता बनाए रखते समस्याओं को सुना जाता है। यदि आपको को कोई भी व्यक्ति रास्ते में, कार्यस्थल पर, फोन पर या अन्य किसी माध्यम से परेशान करने की कोशिश करता है तो इसके संबंध में तुरंत महिला हेल्प डेस्क पर सूचना दीजिए। उनके द्वारा महिला सुरक्षा चक्र के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए वूमेन पावर लाइन-1090, चाइल्ड हेल्प लाइन 1098, महिला हेल्पलाइन 181 व पुलिस हेल्पलाइन नंबर डायल-112 के बारे में बताया गया।
जागरूकता कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को विभिन्न साइबर अपराधों के सम्बन्ध में जानकारी देते हुये साइबर हेल्पलाइन 1930 व साइबर अपराध से बचाव के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी गयी। उनके द्वारा उपस्थित सभी लोगों को जागरूक करते हुये बताया गया की लोगों को इंटरनेट का इस्तेमाल करते हुए सतर्क रहना चाहिए। अनजान फोन कॉल व वीडियो कॉल नहीं उठाने चाहिए व लालच में आकर किसी के साथ अपनी निजी जानकारी साझा नही करनी चाहिए क्योंकि वीडियो लाइक करने के बहाने पैसे देने का लालच देकर आपके साथ साइबर फ्रॉड हो सकता है।