देशवासियों के हौसले और लोकतंत्र की जीत हुई है : निम्बाडा - यूपी न्यूज़ एक्सप्रेस

BREAKING NEWS

Slider Post

मंगलवार, 8 अगस्त 2023

देशवासियों के हौसले और लोकतंत्र की जीत हुई है : निम्बाडा

 देशवासियों के हौसले और लोकतंत्र की जीत हुई है : निम्बाडा


रिपोर्ट सुरेश हनवनत सिह बारवा 

राजस्थान सुमेपुर

पाली। केंद्रीय श्रम कल्याण बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता शिशुपाल सिंह निम्बाडा ने कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की सजा पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा रोक लगाने के निर्णय पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि वे सुप्रीम कोर्ट के फैसले का तहे दिल से स्वागत करते है। उन्होंने कहा कि यह संविधान, लोकतंत्र और भारत के आम लोगों की जीत हुई है। साथ ही जिन  मतदाताओं ने उन्हें चुन कर संसद भेजा था उन

वायनाड के नागरिकों की जीत हुई है। यह राहुल गांधी के ख़िलाफ़ बीजेपी की साज़िश बेनकाब हुई है। अब लोकतंत्र के मंदिर में फिर गूंजेगी आम जन की बुलंद आवाज़।  निम्बाडा ने कहा कि सत्य और साहस के प्रतीक बन गए हैं राहुल गाँधी। मोदी सरकार और बीजेपी के लोग वही काम करें जिसका उनको जनाादेश मिला है। अपने वादों को निभाने में वो एक दशक से विफल रहे हैं।

आज न्याय के चौखट पर सच्चाई की ताकत से, करोड़ों देशवासियों के हौसलों और उम्मीदों की जीत हुई !

डरपोक तानाशाह' की लाख कोशिशों और साजिशों के बावजूद, देश के लोकतंत्र और संविधान के सच्चे रखवाले की जीत हुई ! भाजपा के झूठ, लूट, नफ़रत और बंटवारे की राजनीति के खिलाफ.लगातार देश की आवाज बनकर गूंजने वाले राहुल गांधी जी, अब फ़िर से संसद में भी सच को बुलंद करेंगे। निम्बाडा ने कहा कि जो ये सोचते थे कि राहुल जी की संसद सदस्यता छीनकर और खुद संसद से भागकर, देश की आवाज़ दबा देंगे..उनके लिए एक बड़ा सबक है !

Pages