थाना सेक्टर-58, नोएडा पुलिस द्वारा दुष्कर्म के अभियोग में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
नोएडा। दिनांक 24.09.2023 को वादिया द्वारा थाना सेक्टर-58, नोएडा पर तहरीर देकर प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करायी कि उसकी पुत्री उम्र करीब 20 वर्ष को अभियुक्त अभिषेक त्यागी द्वारा नशीला पदार्थ पिलाकर पी0जी0, ग्राम नवादा, सेक्टर-62, नोएडा में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया जिसके सम्बन्ध में थाना सेक्टर-58 पर मु0अ0सं0-374/2023 धारा 328, 376, 506, 120बी भादवि पंजीकृत किया गया जिसमें अभियुक्त अभिषेक त्यागी उपरोक्त वांछित चल रहा था।
दिनांक-25.09.2023 को थाना सेक्टर-58 पुलिस द्वारा इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस व मैनुअल इंटेलिजेंस की सहायता से डी-पार्क के पास सेक्टर-62, नोएडा से वांछित अभियुक्त अभिषेक त्यागी पुत्र विनय त्यागी को गिरफ्तार किया गया है।
अभियुक्त अभिषेक त्यागी पुत्र विनय त्यागी द्वारा वादिया मुकदमा की पुत्री उम्र करीब 20 वर्ष को नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया।