पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओ की सुरक्षा में चलाए जा रहे अभियान
मिशन शक्ति पेज-4
नारी सुरक्षा
नारी सम्मान
नारी स्वालंबन
रामानन्द तिवारी/यूपी न्यूज एक्सप्रेस
पुरानी बस्ती : पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओ की सुरक्षा में चलाए जा रहे अभियान के तहत क्षेत्राधिकारी सदर विनय चौहान तथा थानाध्यक्ष महेश सिंह के कुशल नेतृत्व में म0का0 संगीता तिवारी, म0का0 पूजा म0का0 रीमा पासवान , म0का0 रूपम सिंह म0का0 अनीता चौहान व म0का0 पूर्णिमा सिंह के द्वारा थाना पुरानी बस्ती जनपद बस्ती के ग्राम डफली टोला, बिचली मोहल्ला, ऊंचवा टोला तथा कृष्णा पांडे गर्ल्स इंटर कॉलेज बस्ती की प्रधानाचार्य डॉक्टर सुरभि सिंह व अध्यापिका दीपमाला पांडे,पिंकी सिंह की उपस्थित में मिशन शक्ती चौपाल लगाकर शक्तिदीदी अभियान कार्यक्रम किया गया, तथा सशक्तिकरण संबंधित बातों को बताते हुए कार्यक्रम के अंतर्गत कानून की जानकारी देते हुए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदत किए गए विभिन्न हेल्पलाइन नंबर जैसे -
1090 - वीमेन पावर लाइन
1076-मुख्यमंत्री हेल्पलाइन
1098 चाइल्ड हेल्पलाइन
181 महिला हेल्पलाइन
112 पुलिस आपातकालीन सेवा
102 स्वास्थ्य सेवा
108 एंबुलेंस सेवा
साइबर हेल्पलाइन नंबर - 1930
थाने का सी0यू0जी0 नंबर 9454403121
के बारे में जानकारी देते हुए उन्हें जागरूक किया गया और महिलाओं से संबंधित हो रहे विभिन्न अपराधों के विरुद्ध आवाज उठाने हेतु अपील की गई। तथा भ्रमण सील रहते हुए एंटी रोमियो चेकिंग की गई तथा चेकिंग के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों को चेक किया गया तथा माफीनामा भरवाकर शक्त हिदायत देकर छोड़ा गया।