कुमाऊँ के होनहार खिलाड़ी दिखाएंगे चीन में अपना जलवा - यूपी न्यूज़ एक्सप्रेस

BREAKING NEWS

Slider Post

रविवार, 1 अक्टूबर 2023

कुमाऊँ के होनहार खिलाड़ी दिखाएंगे चीन में अपना जलवा

 कुमाऊँ के होनहार खिलाड़ी दिखाएंगे चीन में अपना जलवा

-19वें एशियाई खेलों में भाग लेंगे कुमाऊँ के 3 खिलाड़ी

-एक अक्टूबर को दिल्ली से होंगे चीन रवाना

हल्द्वानी, गोविन्द मेहता, ब्यूरोचीफ,

 


चीन के हाँगझोऊ शहर में चल रहे 2023 के19वें एशियन गेम्स में उत्तराखंड के कुमाऊँ से दो खिलाड़ी एवं एक कोच जुजित्सु खेल में भारत का प्रतिनिधित्व करने  चीन जाएंगे।एक अक्टूबर कोखिलाड़ियों का दल नई दिल्ली से रवाना होंगे। 

जुजित्सु एशोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के कार्यकारी निदेशक सतीश जोशी ने जानकारी देते हुए बताया कि ओलंपिक काउंसिल ऑफ एशिया एवं चाइना सरकार द्वारा होंगजाउ शहर में आयोजित हो रहे 19वें एशियाई खेलों 2023 में 13 सदस्यीय भारतीय जुजित्सु दल में 3 खिलाड़ी उत्तराखंड के कुमाऊँ से भी देश का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। टीम में हल्द्वानी की नव्या पांडेय एवं दिनेशपुर की कमल सिंह सहित भारतीय टीम के मुख्य कोच के रूप में हल्द्वानी निवासी विनय कुमार जोशी भारतीय ओलंपिक संघ के दल में शामिल हैं। जो कि जुजित्सु खेल में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। खिलाडी नव्या पांडेय एवं कमल सिंह वर्तमान में इंडोनेशिया में मशहूर ब्राजीलीयन कोच के निर्देशन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। टीम के मुख्य कोच विनय कुमार जोशी के साथ सभी11 खिलाडियों का दल एक अक्टूबर को चाइना रवाना होगा। इससे पूर्व भारतीय ओलंपिक संघ द्वारा नई दिल्ली में खिलाडियों का स्वागत होगा। कार्यकारी निदेशक ने बताया कि एशियाई खेलों में भारतीय जुजित्सु टीम पहली बार भाग ले रही है। ज्ञात हो कि उत्तराखंड की टीम पिछले 6 वर्षों से लगातार राष्ट्रीय चैंपियन है। एवं पिछले वर्षों में राज्य के कई खिलाडियों ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी पदक जीतकर राज्य का मान बढ़ाया है। राज्य के खिलाडियों एवं कोच के 19वें एशियन गेम्स में देश का प्रतिनिधित्व करने पर खेल मंत्री रेखा आर्या, खेल निदेशक जीतेंद्र सोनकर, भारतीय ओलंपिक संघ की उप सचिव प्रोo अलकनंदा अशोक, क्रीड़ा भारती के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं द्रोणाचार्य अवार्डी नारायण सिंह राणा, कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा, विधायक सुमित ह्रदयेष, प्रदेश अध्यक्ष अरुण कुमार सूद, उत्तराखंड ओलंपिक संघ के महासचिव डीके सिंह, निदेशक खेल सुरेश पांडेय, सहायक निदेशक राशिका सिद्धीकी, संरक्षक रवि मोहन अग्रवाल, राष्ट्रीय सचिव अमित अरोड़ा, वरुण बेलवाल सहित सैकड़ों खेलप्रेमियों ने बधाई देकर देश के लिए पदक जीतने की उम्मीद जताई है।

Pages