एक देश में दो विधान की स्थिति नहीं होनी चाहिए-सरदार पतविंदर सिंह - यूपी न्यूज़ एक्सप्रेस

BREAKING NEWS

Slider Post

शनिवार, 8 जुलाई 2023

एक देश में दो विधान की स्थिति नहीं होनी चाहिए-सरदार पतविंदर सिंह

 एक देश में दो विधान की स्थिति नहीं होनी चाहिए-सरदार पतविंदर सिंह


अल्पसंख्यक,बहुसंख्यक की राजनीति से देश का भला नही।

समान नागरिक संहिता कानून लागू होl

नैनी प्रयागराज/ भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा काशी क्षेत्र,क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरदार पतविंदर सिंह ने विभिन्न जगहों पर चौपाल लगाकर कहा कि देश को अल्पसंख्यक बनाम बहुसंख्यक की बहस से मुक्त होने का  समय आ गया है अब न तो किसी को अल्पसंख्यक माना जाए और ना ही किसी को बहुसंख्यकl देश में अमीर और गरीब दो ही वर्ग होने चाहिए और उसी आधार पर नीतियां बननी चाहिए देश के सभी नागरिक सम्मान बराबर व सभी एक समान हैं समान नागरिक संहिता कानून लागू होना चाहिएl कौन अल्पसंख्यक,कौन बहुसंख्यक इस तरह की राजनीति से देश का भला नहीं होने वालाl भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा काशी क्षेत्र,क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरदार पतविंदर सिंह ने आगे कहा कि अनेक राजनीतिक दल और कुछ सामाजिक-धार्मिक संगठन जिस तरह समान नागरिक संहिता के खिलाफ खड़े होते दिख रहे हैं वह शुभ संकेत नहींl एक देश में दो विधान की स्थिति नहीं होनी चाहिएl यूनिफॉर्म सिविल कोड UCC से किसी समुदाय की धार्मिक रीतियो में कोई हस्तक्षेप नहीं होने वाला।

Pages