लाखो गरजे दिल्ली में, शेष कर्मियों ने जिला मुख्यालय में पेंशन योजना के शासनादेश की जलाईं प्रतियां - यूपी न्यूज़ एक्सप्रेस

BREAKING NEWS

Slider Post

सोमवार, 2 अक्टूबर 2023

लाखो गरजे दिल्ली में, शेष कर्मियों ने जिला मुख्यालय में पेंशन योजना के शासनादेश की जलाईं प्रतियां

 लाखो गरजे दिल्ली में, शेष कर्मियों ने जिला मुख्यालय में पेंशन योजना के शासनादेश की  जलाईं प्रतियां


- दिल्ली में हुए आंदोलन के समर्थन में कर्मियों ने जताई नाराजगी 

- पुरानी पेंशन जल्द लागू नही करने पर सरकारी कर्मियों का चुनाव में जबाब देने का ऐलान

-जल्द सभी राज्यो में पुरानी पेंशन बहाली की मांग दोहराई


बागेश्वर, गोविन्द मेहता, ब्यूरोचीफ,

वर्ष2004 के बाद सरकारी विभागों में हुई भर्तियों के कर्मियों की पुरानी पेंशन बन्द करने के निर्णय के बाद सरकारी कर्मियों ने अपना आंदोलन तेज कर दिया है।वही देश भर के विभिन्न राज्यों से पेंशन बहाली की मांग को लेकर लाखों कर्मियों ने दिल्ली के रामलीला मैदान में केंद्र सरकार के विरुद्ध धरना प्रदर्शन किया।

एक तरफ देश भर के कर्मियों ने दिल्ली में आंदोलन किया  उत्तराखण्ड के विभिन्न जिलों में कर्मियों ने जिला मुख्यालय में विरोध प्रदर्शन किया।दिल्ली में चल रहे पेंशन शंखनाद महारैली के समर्थन में बागेश्वर में कुली बेगार प्रथा की तर्ज पर अनोखा विरोध हुआ।  कर्मचारियों ने सरयू तट पर नई पेंशन योंजना के शासनादेश की प्रतियां जलाकर सरयू नदी में विसर्जित की।और तत्काल पुरानी पेंशन लागू करने की मांग की।

राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के बैनर तले कर्मचारी सरयू घाट पर एकत्रित हुए। यहां नारेबाजी के साथ अपनी मांगों का समर्थन किया। वक्ताओं ने कहा कि दिल्ली के जंतर-मंतर में प्रदेश भर के कर्मचारी धरने पर बैठे हैं। उनके समर्थन में उन्होंने भी यहां कार्यक्रम आयोजित किया है। उन्होंने कहा कि नई पेंशन योजना में कर्मचारियों का हित सुरक्षित नहीं है। 30 से 40 साल नौकरी करने के बाद उनका बुढ़ापा सुरक्षित नहीं है। पेंशन को ही बुढ़ापे की लाठी कहा जाता है। केंद्र सरकार सरकारी कर्मियों को पेंशन से वंचित कर रही है। कर्मचारी केंद्र सरकार की इस नीति के खिलाफ एकजुट होकर आंदोलन कर रहे हैं। पुरानी पेंशन योजना लागू होने तक अपना आंदोलन जारी रखेंगे। आने वाली पीढ़ी को भी इसका लाभ मिल सके इसके लिए नई पीढ़ी के साथ मिलकर जल्द पुरानी पेंशन बहाल नही किए जाने पर आगामी चुनावों में युवा वर्ग और सरकारी अपनी लोकतांत्रिक शक्ति दिखाकर सरकार को जबाब देंगे। उन्होंने केंद्र सरकार से कर्मियों की मांगों को समय रहते पूर्ण करने की मांग की।इस मौके पर भुवन जोशी, कैलाश चंदोला,अनिल जोशी, जयदत्त पांडे, मनोज कुमार ,राजेंद्र बिष्ट, आलोक पांडेय, नर सिंह सहित दर्जनों कर्मी मौजूद थे।

Pages