दुल्हन की तरह सजा कत्यूर क्षेत्र बैजनाथ - यूपी न्यूज़ एक्सप्रेस

BREAKING NEWS

Slider Post

शुक्रवार, 22 दिसंबर 2023

दुल्हन की तरह सजा कत्यूर क्षेत्र बैजनाथ

 दुल्हन की तरह सजा  कत्यूर क्षेत्र बैजनाथ

- तैयारियां पूरी

- समिति ने महोत्सव स्थल का लिया जायजा


गरुड़।
पहली बार आयोजित हो रहा कत्यूर महोत्सव आज से प्रारंभ हो जाएगा। महोत्सव को लेकर तैयारियां पूरी हो गई हैं। समिति ने महोत्सव स्थल का जायजा लिया। जिला प्रशासन और पर्यटन विभाग द्वारा आयोजित तीन दिवसीय कत्यूर महोत्सव भव्य सांस्कृतिक झांकी व रंगारंग कार्यक्रमों के आज से प्रारंभ होगा। महोत्सव के लिए  जिला प्रशासन और पर्यटन विभाग द्वारा बैजनाथ को दुल्हन की तरह सजाया गया है। प्रसिद्ध बैजनाथ मंदिर को आकर्षक फूलों व बिजली की मालाओं से सजाया गया है। झील के किनारे भी बिजली की मालाएं लगाई गई हैं। जिससे बैजनाथ रात में जगमगा रहा है। भकुनखोला खेल मैदान में झूले व चरखे लग गए हैं। स्थानीय प्रसिद्ध भजन गायक रमेश चंद्र जोशी कान्हा, प्रदीप गुरुरानी, दिनेश बिष्ट, रविशंकर बिष्ट भजन संध्या प्रस्तुत कर वातावरण भक्तिमय बनाएंगे। कवि सम्मेलन में स्थानीय कवि जनता को खूब गुदगुदाएंगे। माल्दे मैदान से पैराग्लाइडिंग भी आकर्षण का केंद्र होगा। इस दौरान महोत्सव के संरक्षक व राज्यमंत्री शिव सिंह बिष्ट, भाजपा जिला महामंत्री घनश्याम जोशी, समिति के संयोजक नंदन सिंह अल्मिया, हरीश जोशी, दीवान नेगी, अभय नेगी, महेश बिष्ट,वरिष्ठ पत्रकार चंद्रशेखर बड़सीला, अनिल पांडे, अखिल आजाद,रविशंकर बिष्ट, थ्रीश कपूर, नगर पंचायत के ईओ राजेश कुमार जोशी आदि मौजूद थे।महोत्सव का उद्घाटन स्थानीय विधायक पार्वती दास,दर्जा राज्य मंत्री शिव सिंह बिष्ट व कपकोट विधायक सुरेश गड़िया,व जिलाधिकारी अनुराधा पाल संयुक्त रूप से करेंगे।

................................... 

कत्यूर महोत्सव में आज

प्रातः 11 बजे - भव्य झांकी

दोपहर 2 बजे- महोत्सव का उद्घाटन

सायं 6 बजे - गंगा आरती, दीप उत्सव

सायं 7 बजे - भजन संध्या

रात्रि 9 बजे - स्टार नाईट ( दर्शन फर्सवाण, दीपा नगरकोटी, गोविंद गोस्वामी )

Pages