भाजपा ज़िला कार्यालय पर नोएडा भाजपा की अति महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन हुआ - यूपी न्यूज़ एक्सप्रेस

BREAKING NEWS

Slider Post

सोमवार, 8 जनवरी 2024

भाजपा ज़िला कार्यालय पर नोएडा भाजपा की अति महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन हुआ

भाजपा ज़िला कार्यालय पर नोएडा भाजपा की अति महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन हुआ 

बैठक में राज्य सभा सांसद एवं नोएडा की प्रभारी श्रीमती कांता कर्दम और ज़िलाध्यक्ष मनोज गुप्ता रहे


नोएडा।
भाजपा ज़िला कार्यालय पर नोएडा भाजपा की अति महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन हुआ  बैठक में राज्य सभा सांसद ने सभी नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों को शुभकामनाएँ दी और आगामी लोकसभा चुनाव में पूर्ण निष्ठा और मेहनत से कार्य करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि आगामी लोक सभा चुनाव हम सभी के लिए एक महत्वपूर्ण चुनाव है क्योंकि आज जब देश प्रगति और विकास कार्यों ने आगे बढ़ रहा है हमे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक फिर जितना है और इस विकास रथ को रुकने नहीं देना है। आप सभी मंडल अध्यक्षों पर एक बहुत बड़ी ज़िम्मेदारी है क्योंकि मंडल अध्यक्ष एक ऐसी कड़ी है जिसके सहारे पूरा संगठन आज विश्व में सबसे बड़ा संगठन बना है। 

उन्होंने नये वोटर बनने के कार्य की भी समीक्षा की और सभी का धन्यवाद दिया क्योंकि आज सभी कार्यकर्ताओं की मेहनत से नोएडा में 90 हज़ार से ज़्यादा वोट अभी तक बढ़े हैं। इसके साथ उन्होंने सभी को नमों ऐप को डाउनलोड करने के लिए भी आग्रह किया और सभी कार्यकर्ताओं से व्रत लिए की वो अपने आस पास 50 लोगो के फ़ोन में नमों ऐप डाउनलोड करायेंगे। 

आगामी 22 जनवरी पर अयोध्या में श्री राम मंदिर में भगवान राम के आगमन पर सभी से पूरे नोएडा में दिवाली मनाने के लिए भी आग्रह किया।            


आज की बैठक में अध्यक्षता ज़िलाध्यक्ष मनोज गुप्ता ने की उन्होंने भी सभी मंडल अध्यक्षों का स्वागत किया और साथ ही मन की बात कार्यक्रम को सभी पड़ोसी और मित्रों के साथ हर बूथ पर सुनने के लिए गराह किया। उन्होंने बताया कि मन की बात के हर एपिसोड में आपको प्रेरणादायक अनुभव मोदी जी द्वारा मिलते हैं उनको आप अपने जीवन में उतार एक नई ऊर्जा से ओतप्रोत  महसूस करेंगे। राम मंदिर निर्माण के चलते उन्होंने बताया कि 14 से 22 जनवरी तक नोएडा के सभी मंदिरों की सफ़ाई कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाएगा जिसके लिये सभी बड़े मंदिरों को चिन्हित किया गया है और वहाँ पर साज सजा का कार्यक्रम भी किया जाएगा साथ ही 22 को अयोध्या का लाइव प्रसारण भी किया जाएगा। 


बैठक में राष्ट्रीय प्रवक्ता गोपाल अग्रवाल, क्षत्रिय मंत्री बीजेंद्र नागर, पूर्व अध्यक्ष योगेन्द्र चौधरी, राकेश शर्मा, लोकसभा विस्तारक सुखपाल जी, महामंत्री उमेश त्यागी, गणेश जाटव, गिरजा सिंह , मनीष शर्मा, युद्धवीर चौहान, गिरीश कोटनाला , महेश अवना, विनोद शर्मा, सुचित्रा कक्कड़, मीडिया प्रभारी तन्मय शंकर, मंत्री एस पी चमोली, प्रमोद बेहाल, चमन आवाना, मनोज चौहान, मंडल अध्यक्ष गोपाल गौड़, कल्लू सिंह, लोकेश कश्यप, पंकज झा, निर्मल सिंह, रवि प्रधान, प्रदीप चौहान, सत्य नारायण महावर, उमेश यादव, शारदा चतुर्वेदी, ओमवीर अवाना, डॉ प्रसेनजित मैत्रा, राम निवास यादव, प्रवेश चौहान, अहसान, ख़ान आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Pages