ब्राह्मणों के साथ हो रहे अत्याचार के विषय पे अंकुश लगाने के लिए महाकुंभ के साथ शंखनाद।
जौनपुर के मड़ियाहूं में होने जा रहे ब्राह्मण महाकुंभ के विषय पर प्रदेश अध्यक्ष ने बताई भव्य कार्यक्रम की रूपरेखा
जौनपुर ब्यूरो,, सुनील मिश्रा
जौनपुर। जिले के मड़ियाहूं तहसील क्षेत्र अंतर्गत हरबसपुर फूलपुर में अगामी 24 फरवरी को अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा रा के बैनर तले विसाल एंव भव्य कार्यक्रम का आयोजन होने जा रहा है। इस ब्राह्मण महाकुंभ के विषय पर अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा रा' यूपी के प्रदेश अध्यक्ष प. अवधनारायण तिवारी ने वार्ता के दौरान बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. राजेंद्रनाथ त्रिपाठी के आह्वान पर जिले के मड़ियाहूं तहसील क्षेत्र के फूलपुर स्थिति शुक्ला मैरेज हाल में आगामी फरवरी 24 तरीख दिन शनिवार को ब्राह्मण समाज में एकजुटता व आपसी सहयोग सौहार्द बढ़ाने व अन्य उद्देश्य को लेकर ब्राह्मण महाकुंभ का यह भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया है। जिसमें जिले के साथ ही प्रदेश भर से हर जिले के सम्मानित ब्राह्मण बड़ी संख्या में एकत्रित होने जा रहे हैं। यहां एकत्रित होकर भीड़ दिखना मकसद नहीं रहेगा, बल्कि यहां एकत्रित हो कर यह मंथन करवाना है कि ब्राह्मण हमेशा से अपने साथ हर जाति को जोड़कर पाला, पोसा, और रोटी का इंतजाम करवाया। किसी भी कार्य प्रयोजन पर पहले अन्य समाज के लोगो का हक दिलाया। खुद भूखा रह गया पर अन्य को हमेशा खिलाया जिलाया आज उन्हीं ब्राह्मणों से कुछ लोगों को तकलीफ के साथ ही हक हरण होने जैसी मानसिकता देखने को मिल रही है। तकलीफ नहीं की यह अन्य लोग द्वेष रखते हैं बल्कि तकलीफ यहां यह है कि हम आपस में इतना द्वेष क्यों लिए चल रहे हैं। आज हर समुदाय अपने समुदाय के विकास एंव सहयोग में लगा हुआ दिखाई दे रहा। पर ब्राह्मण से कुंठित मानसिकता के लोगों के साथ साथ सरकार भी द्वेष भावनाओं में दिखाई दे रही है ब्राह्मण का हक मारा जा रहा और ब्राह्मण भाई सहन करते जा रहे हैं। अगर समय रहते ब्राह्मण नहीं जागा तो हक और अधिकार सभी छिनता जाता रहेगा। अब बहुत हो गया ब्राह्मण को जागना और जगाना होगा, ब्राह्मण को अपने हक और अपने समाज के हक के लिए आवाज उठाकर लडना होगा। तभी ब्राह्मण के साथ ही सब का कल्याण और भला होगा। हमें किसी के साथ ही जरूरत नहीं होगी केवल ब्राह्मण जाग उठे फिर विष्णु के छठे अवतार परशुराम की तरह अपने आप में खुद सामर्थ्यवान हो जाएगा। यह अटल सत्य है भारत में फिर राम राज्य का भाव जग जाएगा। बताते चलें कि इस कार्यक्रम में प्रदेश के बिभिन्न जिलों के तमाम पर्टी के ब्राह्मण समुदाय से विधायक, सांसद, मंत्री अधिकारी, उद्यमी, उद्योगपति,अधिवक्ता गण, पत्रकार गण, शिक्षाविद, व कर्मकाण्ड के मूर्धन्य विद्वान बड़ी संख्या में सम्मानित होगें। प्रदेश अध्यक्ष द्वारा ब्राह्मण समुदाय के बिप्र बंधुओं से अपील है कि समय निकालकर कार्यक्रम में सम्मिलित होकर मजबूती को बल प्रदान करने का सहयोग करें।