मैनपुरी की ऐतिहासिक जीत ने गुजरात मॉडल फैल कर दिया : अखिलेश यादव - यूपी न्यूज़ एक्सप्रेस

BREAKING NEWS

Slider Post

शनिवार, 24 दिसंबर 2022

मैनपुरी की ऐतिहासिक जीत ने गुजरात मॉडल फैल कर दिया : अखिलेश यादव

 मैनपुरी की ऐतिहासिक जीत ने गुजरात मॉडल फैल कर दिया : अखिलेश यादव 


मैनपुरी, करहल, जसवंतनगर, भोगाँव, किशनी की जनता  ने इतिहास रचा : डिम्पल यादव 

सैफई के चौधरी चरण सिंह कालेज में किसान दिवस के रूप में मनाई गई चौधरी चरण सिंह की जयंती



सुघर सिंह ब्यूरो चीफ इटावा) 

इटावा। चौधरी चरण सिंह पीजी कॉलेज हेंवरा में देश के पूर्व प्रधानमंत्री किसान नेता चौधरी चरण सिंह का जन्म दिवस किसान दिवस के रूप में बड़ी धूमधाम से मनाया गया।

 समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, मैनपुरी की सांसद डिंपल यादव, पूर्व कैबिनेट मंत्री जसवंत नगर विधायक शिवपाल सिंह यादव, आदित्य यादव ने चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा को माल्यार्पण किया और भाजपा सरकार पर जमकर प्रहार किए।


देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के जन्मदिवस पर आयोजित कार्यक्रम में जसवन्तनगर विधान सभा के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद थे। 

कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, शिवपाल सिंह यादव, डिंपल यादव, अंकुर यादव, डॉक्टर अरविंद यादव, डॉक्टर बृजेश यादव, अजेंद्र सिंह गौर, राम नरेश यादव मिनी,  रामसिंह शाक्य, प्रदीप यादव आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित किया और चौधरी चरण सिंह के द्वारा किसान हित में किए गए कार्यो को याद किया। 


अखिलेश यादव ने नेताजी मुलायम सिंह को यादव को करते हुए कहा कि हमें संकल्प लेना है जो रास्ता मुलायम सिंह यादव ने दिखाया उसी रास्ते पर चलना है उन्होंने अपने नेताओं कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देते हुए कहा मैनपुरी के  कार्यकर्ताओं ने ऐतिहासिक जीत दिलाकर  गुजरात मॉडल को फेल कर दिया।  बीजेपी के लोग क्या क्या सपने देख रहे थे आजमगढ़ को हरा दिया है रामपुर को हरा देंगे मैनपुरी को भी हरा देंगे। अखिलेश यादव ने कहा कि  हमारे मुख्यमंत्री जी करहल में फुटबॉल खेलने आए थे अच्छा हुआ वह जसवंतनगर में नहीं गए हमारे मुख्यमंत्री जी यह जानते नही कि जसवंतनगर और  मैनपुरी की जनता स्प्रिंग की तरह है जितना दबाओगे और जब छोड़ोगे तो उतनी तेजी से उछालेगी। उन्होंने कहा मैं बधाई देना चाहता हूं सभी नौजवानों कार्यकर्ताओं को जिन्होंने अच्छे वोटों  से डिंपल यादव को ऐतिहासिक जीत दिलाई। भोगांव से उम्मीद नहीं थी लेकिन भोगांव के लोगों ने कमाल कर दिया। सोचते थे किशनी में बराबर रहेगी लेकिन जीत हुई। मेंनपुरी विधानसभा से सोचा था कि हार जाएंगे मैनपुरी की जनता ने भी जिता दिया। अखिलेश यादव ने कहा हमें पता था जसवंतनगर हमारा सबसे ज्यादा ऐतिहासिक जीत दिलाएगा और वही हुआ मैनपुरी लोकसभा की जीत ने समाजवादियों को नई ऊर्जा देने का काम किया है। मैनपुरी  के चुनाव से एक सबक लिया है कि हम लोग जमीन पर जितनी ज्यादा मेहनत करेंगे इतनी बड़ी जीत करके आएंगे।  अब चाचा भी साथ आ गए हैं 2024 व 20 27 में भी इतिहास बनाने का काम करेंगे। अखिलेश यादव ने कहा मैनपुरी उप चुनाव की जीत कोई छोटी जीत नहीं है यह बहुत बड़ी जीत है और यह उस समय जीत है जब नेता जी हमारे बीच नहीं रहे जनता ने नेताजी को एक-एक वोट डालकर के नेता जी को सच्ची श्रद्धांजलि दी है। जो नेता जी ने रास्ता दिखाया था समाजवादी उसी रास्ते  पर चल रहे हैं हमें समाजवादी सिद्धांत विरासत में मिले हैं।  उन्हें संजो कर रखना है। डिंपल यादव को जिताने में महिलाओं की भी बड़ी भागीदारी रही ही। अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर बरसते हुए कहा कि मैं कानपुर अपने विधायक से मिलने गया तो उसे महाराजगंज जेल में पहुंचा दिया गया इसे समाजवादी करने वाले नहीं है। महाराजगंज जेल में भी विधायक से मिलने जाएंगे।  सरकार जेल बदलेगी हम अपने विधायक से हर जेल में मिलने जाएंगे। अखिलेश यादव ने कहा कि अन्याय ज्यादा दिन चलने वाला नहीं है। जिस दिन समाजवादियों ने जेल भरो आंदोलन का निर्णय ले लिया यह अन्याय उसी दिन खत्म हो जाएगा। जिस तरह नेताजी जेल भरो आंदोलन करते थे उसी तरह समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता जेल भरो आंदोलन के लिए तैयार रहें। 

उन्होंने कहा कि जिस तरह से भाजपा सरकार तीन काले कानून लेकर आई थी उत्तर प्रदेश व पंजाब  का चुनाव  ना होता तो यह तीन कानून वापस नहीं होते।  सरकार को किसान नेताओं के सामने झुकना पड़ा यह काले कानून जरूर वापस हो गए लेकिन अभी भी भारतीय जनता पार्टी किसानों के खिलाफ फैसले लेना बंद नहीं किया। जिन लोगों ने सच्चर कमेटी की रिपोर्ट पढ़ी होगी वह जानते होंगे सच्चर कमेटी ने अपनी रिपोर्ट में कहा था कि देश मे 45 हजार नई मंडी बनाई जाए। जिससे पूरे देश के किसानों को लाभ मिल सके दोनों सरकारों ने कोई भी नई मंडी नहीं बनाई । बल्कि सरकार किसानों की जमीन छीनने के लिए नई नई योजनाएं ला रही है। 

 अखिलेश यादव ने कहा कि जसवंतनगर की सबसे बड़ी मतदान बाली पोलिंग चौबेपुर व झिंगुपूर के बूथ की तरह 2024 में हर पोलिंग बूथ पर इसी तरह मतदान प्रतिशत बढ़ाना है।


मैनपुरी की सांसद डिंपल यादव ने कहा  समाजवादी परिवार की एकता ने और कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत ने जो इतिहास रचा है उससे विपक्षी दल भयभीत हो गए हैं उन्होंने कहा किशनी भोगांव मैनपुरी करहल जसवंतनगर की जनता ने इस बार जो इतिहास रचा है इससे विपक्षी खेमे में हड़कंप मचा हुआ है और भयभीत हैं। उन्होंने कहा कि ऐतिहासिक जीत के लिए मैनपुरी लोकसभा की सभी जनता का बहुत-बहुत आभार और धन्यवाद।  उन्होंने कहा कि मैनपुरी जनता ने ऐतिहासिक जीत दिलाकर मुलायम परिवार की बहू को अपना जो आशीर्वाद दिया है और नेता जी श्री मुलायम सिंह यादव के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।

कार्यक्रम में फतेह बहादुर यादव पूर्व प्राचार्य, शेलेंद्र कुमार शर्मा प्राचार्य,डॉ कृष्ण कांत यादव, राजीव राज कवि, मयंक विधौलिया कवि, सतीश मधुप संचालक कवि, डॉ अरविंद यादव मुख्य अनुशासक अधिकारी, गोपाल यादव ज़िलाध्यक्ष, बीरपाल यादव पूर्व ब्लॉक प्रमुख, चीनी यादव, अजेंद्र सिंह गौर, चंदगीराम यादव, गोपाल यादव ने सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव, मैनपुरी सांसद डिंपल यादव, विधायक शिवपाल सिंह यादव, कुमदेश चंद्र यादव, मुकुल यादव एमएलसी, सुखदेवी वर्मा पूर्व विधायक, राम नरेश मिनी पूर्व एमएलसी प्रदीप यादव विधायक का  स्वागत किया।

Pages