समाजवादी न डरे है न थके है : शिवपाल सिंह यादव
समाजवादियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नही किया जाएगा
2024 में सरकार को हटाने का शिवपाल यादव ने लिया संकल्प
प्रमोद यादव/यू0 पी0 न्यूज एक्सप्रेस
इटावा। प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री व विधायक शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि चौधरी चरण सिंह ने किसानों के हित में विशेष निर्णय लिए इसलिए वह देश के किसान नेता के रूप में उभरे। किसान दिवस पर चौधरी चरण सिंह पीजी कॉलेज के संस्थापकों के नाम लेते हुए शिवपाल सिंह ने कहा स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव, चौधरी नत्थू सिंह यादव, बाबू दर्शन सिंह यादव, राम बहादुर, लालाराम प्रकाश गुप्ता जी का विशेष योगदान रहा।
शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि मैनपुरी लोकसभा के चुनाव में मैनपुरी लोकसभा की जनता का बहुत बहुत जिसने डिंपल यादव को ऐतिहासिक जीत दिलाई। उन्होंने कहा कि जसवंतनगर भोगांव मैनपुरी करहल किशनी विधान सभा के कार्यकर्ताओं ने रिकॉर्ड तोड़ दिया। सभी का बड़ा सहयोग रहा जब कि सरकार के आतंक के साथ-साथ पुलिस का आतंक था वोट ज्यादा न पड़ने पाए लेकिन हमारे समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न किया गया। फर्जी मुकदमे लिखे गए कार्यकर्ता जेल भेजे गए लेकिन उसके बाद भी ऐतिहासिक जीत हुई। शिवपाल यादव ने कहा कि हम मैनपुरी खतौली, रामपुर सभी जीत रहे थे लेकिन रामपुर में बेईमानी करके हरा दिया।
शिवपाल सिंह ने कहा कि प्रयागराज प्रतापगढ़ कुंडा गया तो वहां यह सामने आया है कि समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं का बहुत उत्पीड़न हो रहा है। शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि मुलायम सिंह यादव हमेशा विपक्ष का सम्मान करते थे और अखिलेश यादव ने भी विपक्ष का बहुत सम्मान किया है मुलायम सिंह यादव विपक्षी नेताओं के कोई काम नहीं रोकते थे सभी काम करते थे वही काम अखिलेश यादव जी ने भी खूब किया। अगर अखिलेश यादव विधायक से जेल में मिलने जाते हैं तो उसका ट्रांसफर महाराजगंज कर दिया जाता है। क्या यह उत्पीड़न नही है। उन्होंने कहा कि किसी भी कीमत पर समाजवादी कार्यकर्ताओं नेताओं का उत्पीड़न नहीं होने देंगे नहीं होने देंगे। समाजवादी न डरे है और न अभी थके है।