पंजाब के कृषि मुद्दों पर राजनीति करके पंजाब की सत्ता में आई आम आदमी पार्टी की सरकार अब किसानों और पंजाब को दे रही है धोखा: दर्शन सिंह नैनीवाल
अपने हक के लिए संघर्ष कर रहे किसान-मजदूरों पर लाठीचार्ज करना घोर निंदनीय।
मोहित कोछड़
चंडीगढ़- भाजपा पंजाब किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष दर्शन सिंह नैनेवाल ने ज़ीरा में शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन कर रहे लोगों पर पंजाब सरकार द्वारा किए जा रहे अत्याचारों की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी ने किसानों के मुद्दों पर राजनीति की और खुद को पंजाब के लोगों के सामने किसानों के हितैषी पार्टी के रूप में पेश किया। अब भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब में बनी सरकार अपन तालिबानी रूप पेश करके पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे पंजाब के लोगों पर लाठीचार्ज करवा रही है। जो कि किसी भी कीमत बर्दाश्त के बाहर है। उन्होंने कहा कि सरकार को अपना घमंड छोड़कर पंजाब के लोगों की बात सुननी चाहिए और उनकी मांगों को पूरा करना चाहिए।
दर्शन सिंह नैनेवाल ने जारी पाने ब्यान में कहा कि पंजाब सरकार को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार से सीख लेनी चाहिए, जिसने एक साल से ज्यादा चले किसान आंदोलन के दौरान कभी भी किसी किसान पर किसी तरह की सख्ती का इस्तेमाल नहीं किया। लेकिन पंजाब के किसानों की हितैषी होने का झूठा ड्रामा कर सत्ता में आई भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार ने पंजाब के किसानों पर अत्याचार करना शुरू कर दिया है, जिसका एक और उदाहरण खुद मुख्यमंत्री के अपने विधानसभा हल्के संगरूर का मामला है, जहां अपना मांगपत्र देने पहुंचे खेतिहर मजदूरों पर जमकर लाठीचार्ज किया गया। जीरा में संघर्ष कर रहे किसानों, मजदूरों और महिलाओं पर लाठी चार्ज करने के बजाय पंजाब सरकार को चाहिए कि वह किसी निष्पक्ष एजेंसी से फैक्ट्री में पर्यावरण और पानी को नुकसान पहुंचाए जाने के आरोपों की जांच करवाए, जो कि वहां की जनता द्वारा आरोप लगाए जा रहे हैं।
भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि पंजाब सरकार हर मोर्चे पर बुरी तरह विफल रही है। सरकार पंजाब के लोगों से किए गए वादों को पूरा नहीं कर रही। किसानों को समय पर खाद नहीं मिल रही। पंजाब सरकार ने पंजाब के किसानों के साथ एम.एस.पी. के नाम पर भी धोखा किया है। किसानों ने पंजाब सरकार द्वारा मूंग की फसल को एम.एस.पी. पर खरीदने का वादा किया था, लेकिन जब किसानों ने मूंग की फसल बेचीं तो भगवंत मान सरकार ने एमएसपी इसे नहीं खरीदा। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार केंद्र सरकार की मूल्य अंतर योजना का लाभ किसानों तक नहीं पहुंचा रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार को अपने वादे के मुताबिक किसानों का सारा कर्ज माफ करना चाहिए। उन्होंने कहा कि भगवंत मान सरकार पंजाब विरोधी और किसान विरोधी है।