नेता लाल बत्ती के बजाय संगठन के लिए करे काम तो होगा बेहतर - यूपी न्यूज़ एक्सप्रेस

BREAKING NEWS

Slider Post

सोमवार, 20 मार्च 2023

नेता लाल बत्ती के बजाय संगठन के लिए करे काम तो होगा बेहतर

 नेता लाल बत्ती के बजाय संगठन के लिए करे काम तो होगा बेहतर




बागेश्वर
, (परसीलाल वर्मा) जिले के भृमण पर आए पूर्व सीएम व महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने बाबा बागनाथ के दर्शन किए। पूजा अर्चना के बाद कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के सपनों को साकार करने के लिए कार्य करें। आने वाला समय युवाओं का है,उन्होंने कहा कि वह अब पहाड़ के रिवर्स पलायन के लिए कार्य करेंगे।महाराष्ट्र की तर्ज पर देवभूमि में आत्मनिर्भर भारत का सपना सजोया जाएगा, पर्यावरण संरक्षण के साथ सभी जगहों में पलायन रोकने के लिए बागवानी, पशुपालन, सहित अन्य पारंपरिक घरेलू कार्यो से कर्षि और उद्यान क्षेत्र में बेहतर कार्य किया जाएगा, सरकार की योजनाओं का लाभ कैसे लिया जा सकता है इसकी जानकारी लोगों की दी जाएगी। चार साल में उत्तराखंड को हिमाचल से आगे ले जाने का प्रयास होगा।  राज्य देवभूमि के नाम से विश्व विख्यात है अतिथि देवो भवः की नीति पर राज्य को सतयुग की तरह ईमानदार और देव सँस्कृति के लिए विश्व क्षेत्र में अलग ही स्थान दिया गया है,कार्यालय में रविवार को आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को संबोधित करत हुए कोश्यारी ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की मंशा है कि उत्तराखंड का युवा महानगरों में नौकरी करने के बजाए अपने घर में रोजी-रोटी पैदा करे। यहां की मिट्टी में सबक कुछ पैदा होता है। जरूरत दृण संकल्प की है। किवी, आम, सेब, सब्जी, मत्स्य, फूल तथा दुग्ध उत्पादन से यहां के गांव दोबारा आबाद हो जाएंगे। 80 प्रतिशत सरकार कार्य कर रही है। 20 प्रतिशत कार्य हमने करना है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र व उत्तराखंड में दो बातों की समानता है। उत्तराखंड को देवभूमि तो महाराष्ट्र को संत भूमि कहा हता है। इसके अलावा दोनों प्रदेशों के लोग सरल होते हैं। बोली भाषाओं में भी काफी मेल है। उन्होंने किसानों को बंदर भगाने का आसान तरीका बताया। कहा कि कनस्तर बजाओ बंदर भगाओ। इससे पहले उन्होंने बागनाथ मंदिर में जाकर पूजा की और जलाभिषेक किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष इंद्र सिंह फर्स्वाण ने तथा संचालन संजय परिहार ने की। इस मौके पर जिपं अध्यक्ष बसंती देव, कपकोट विधायक सुरेश गड़िया,पूर्व कैबिनेट मंत्री बलवंत सिंह भौर्याल, एड कुंदन परिहार, शिव सिंह बिष्ट, विक्रम शाही,गोविन्द टँगड़िया, ब्लाक प्रमुख पुष्पा देवी गरुड़ प्रमुख हेमा बिष्ट, किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री ड़ा.राजेन्द्र परिहार,एड गोविन्द भंडारी, नंदन लाल,मथुरा प्रसाद,जिला मीडिया प्रभारी प्रकाश शाह सहित विभिन्न मोर्चो के पदाधिकारी मौजूद रहे।  

Pages