कांग्रेस ने फूंका केंद्र सरकार का पुतला - यूपी न्यूज़ एक्सप्रेस

BREAKING NEWS

Slider Post

मंगलवार, 21 मार्च 2023

कांग्रेस ने फूंका केंद्र सरकार का पुतला

 कांग्रेस ने फूंका केंद्र सरकार का पुतला




बागेश्वर। (पूरन दोसाद)
कांग्रेस के शीर्ष नेता राहुल गांधी के आवास पर दिल्ली पुलिस को भेजे जाने पर जिला कांग्रेस इकाई ने कड़ी आपत्ति जताई है। नाराज कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के पुतले का दहन किया। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार के इशारे पर ही राहुल गांधी के आवास पर पुलिस गई है। जिसकी कांग्रेस कड़े शब्दों में निंदा करती है। राहुल गांधी का सम्मान सभी कांग्रेसजनों का सम्मान है, राहुल गांधी सच्चे देशभक्त है, केंद्र सरकार सत्ता के नशे में चूर होकर विभिन्न विभिन्न एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है,देश मे महंगाई भृस्टाचार चरम पर है,गरीब वेरोजगारी की मार झेल रहे है,राहुल  सच्चे देशभक्तऔर गांधीवादी है, देश में सत्ता पक्ष की कमियों को उजागर करने के1लिए मजबूत विपक्ष होना जरूरी है, इसलिए राहुल गांधी मजबूती से केंद्र सरकार की नाकामियों को जनता के सामने लाने की कोशिश कर रहे है,भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के एआईसीसी  सदस्य और पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण ने कहा कि 15 लाख हर खाते का झूठा दावा,दो हजार के नोट भी आज बाजार से गायब होने लगे है अब क्यों नही हो रही नोटबंदी,केवल बातूनी तरीक़े से लोगों को गुमराह करने का काम केंद्र सरकार कर रही है,वही रसोई गैस को लेकर पूर्व में कांग्रेस को कोसने वाली भाजपा सरकार के राज में गैस के दामों में तीन गुना बढ़ोत्तरी से गरीब लोगों की रसोई से गैस सिलिंडर भी दूर होने लगा है, इसके लिए जिम्मेदार केंद्र सरकार महंगाई कम करने में नाकाम हो गई है,इस मौके पर जिलाध्यक्ष भगवत डसीला, राजेंद्र टंगड़िया, व्यापार मंडल अध्यक्ष कवि जोशी,रंजीत दास, सुनील भंडारी, लक्ष्मी धर्मशक्तू,गीता रावल, सुनील भंडारी, किशन सुरेश सिंह, सुनील पांडे,रमेश दानू, आदि मौजूद रहे।

Pages