एक दशक मात्र 15 हजार रुपये से शुरू कारोबार अब करीब 7-करोड़ रुपये का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कर चुके हैं सम्मानित - यूपी न्यूज़ एक्सप्रेस

BREAKING NEWS

Slider Post

सोमवार, 10 अप्रैल 2023

एक दशक मात्र 15 हजार रुपये से शुरू कारोबार अब करीब 7-करोड़ रुपये का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कर चुके हैं सम्मानित

आसान नहीं है संगीता बनना!

एक दशक मात्र 15 हजार रुपये से शुरू कारोबार अब करीब 7-करोड़ रुपये का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कर चुके हैं सम्मानित

 


गोरखपुर:
पूरा नाम संगीता पांडेय है। वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शहर गोरखपुर से हैं। इसे वह अपना सौभाग्य मानती हैं। उनके हाथों वह सम्मानित हो चुकीं हैं। उस दौरान मुख्यमंत्री द्वारा उनके बाबत बोले गये चंद अल्फाज संगीता के लिए धरोहर हैं। बकौल संगीता वह मुख्यमंत्री द्वारा महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं आत्मनिर्भरता के लिए उठाए गए कदमों की मुरीद हैं। खासकर नारी सशक्तिकरण के लिए 2019 में मातृशक्ति के पावन पर्व नवरात्र के दिन शुरू मिशन शक्ति योजना की। पर संगीता जैसा बनना आसान नहीं है। उनकी कहानी फर्श से अर्श तक पहुंचने का जीवंत प्रमाण है।

बच्ची के साथ कभी काम करने से मना कर दिया गया था

बात करीब एक दशक पुरानी है। घर के हालत बहुत अच्छे नहीं थे। गोरखपुर विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन करने वाली संगीता ने सोचा किसी काम के जरिए अतरिक्त आय का जरिया बनाते हैं। पति संजय पांडेय इस पर राजी हो गये। इस क्रम में वह एक संस्था में गईं। चार हजार रुपये महीने का वेतन तय हुआ। दूसरे दिन वह अपने 9 महीने की बेटी के साथ काम पर गईं तो कुछ लोगों ने आपत्ति की। बोले  बच्ची की देखरेख और काम एक साथ संभव नहीं। बात अच्छी नहीं लगी, पर मजबूरी और कुछ करने का जज्बा था। दूसरे दिन वह बच्ची को घर छोड़ काम पर गईं। मन नहीं लगा। सोचती रहीं जिनकी बेहतरी के लिए काम करने की सोची थी। वह तो मां की ममता से वंचित हो जाएंगे। लिहाजा उन्होंने काम छोड़ दिया।

Pages