चला बुलडोजर हुई कार्यवाही अखिल राष्ट्रीय ब्राह्मण महा सभा 'रा' के योध्दाओं ने न्याय दिलवाई - यूपी न्यूज़ एक्सप्रेस

BREAKING NEWS

Slider Post

बुधवार, 27 सितंबर 2023

चला बुलडोजर हुई कार्यवाही अखिल राष्ट्रीय ब्राह्मण महा सभा 'रा' के योध्दाओं ने न्याय दिलवाई

 चला बुलडोजर हुई कार्यवाही अखिल राष्ट्रीय ब्राह्मण महा सभा 'रा' के योध्दाओं ने न्याय दिलवाई


जौनपुर ब्यूरो,, सुनील मिश्रा

राष्ट्रीय अध्यक्ष एंव प्रदेश अध्यक्ष अवधनारायण तिवारी की तत्परता से प्रशासन की मदद लेते हुए गुनहगारों को दिलाई गई तत्काल सजा।

जौनपुर। अपराधी हो या उतपाती गलत है तो डरिये और छोडिए मत बल्कि उसे जमीदोज कर के शांस लीजिए यह कर के दिखाया है ब्राह्मण संगठन ने। बिते दिनों सुल्तानपुर जिले में बहुत ही दुखद और कष्टकारी घटना घटित हुई। जिस घटना ने सभी का दिल दहला दिया तो प्रशासन को खुली चेतावनी दे डाली। घटना की फैली खबर तो हर तरफ उठी ज्वालामुखी और दिखा दिया दबंग को उसके दबंगई और कृतियों का परिणाम प्रशासन ने दिया कदम से कदम सहयोग मिट्टी में मिला दिया रसूख। संगठन ने आपातकालीन कानूनी कदमों का इस्तेमाल किया जिससे गोलीबारी के आरोपी दबंग को न्यायिक प्रक्रिया पर कार्यवाही की गई।

जानकारी के अनुसार सुल्तानपुर जिले में डॉ.घनश्याम तिवारी की मनबढ़ और दबंग द्वारा गोली मारकर निर्मम हत्या करने का मामला आग की तरह फैला। यह घटना घटित करनेवाला कोई और नही बल्कि वर्तमान सरकार की भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष के चचेरे भाई अजय नारायण सिंह हैं। जिन्होंने अपनी दबंगई के चलते प्रशासन से बैखौफ होकर एक सीधेसादे ब्यक्ति की भरे बाजार गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी। 

घटना ने हाहाकार मचा दिया एक ब्राह्मण की सरेआम हत्याकांड ने ब्राह्मण संगठनों को भी ललकार दिया और उसके इस घृणित कृत्य की सजा दिलाने में सभी लोग लग गए उस मैदान में अखिल राष्ट्रीय ब्राह्मण महा सभा रा, भी आया जिसके राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र नाथ त्रिपाठी व प्रदेश अध्यक्ष अवधनारायण तिवारी ने संगठन के अपने योध्दाओं को तत्काल प्रभाव से न्याय दिलाने के लिए निर्देश दिया। और प्रशासन को अवगत कराते हुए तत्काल प्रभाव से कार्रवाई के लिए लगे और संगठन के योध्दाओं को कार्यवाही तक डटे रहने को कहा। इस न्याय की लडाई में सुल्तानपुर के जिलाध्यक्ष भवानी प्रसाद शुक्ला ने तत्परता दिखाते हुए लगे हैं। जिसका परिणाम यह रहा कि

अवैध रूप से बनाएं गए कार्यालय पर प्रशासन का बुलडोजर चला और भारती जनता युवा मोर्चा कार्यालय धराशाई हुआ। अन्य मिली जानकारी प्राप्त हुई कि मनबढ़ आरोपी अजय नरायण सिंह पर प्रशासन द्वारा 50 हजार का इनाम घोषित किया गया एंव आरोपी के पिता जगदीश सिंह को न्यायालय पेश करने की ब्यवस्था की जा रही थी साथ ही साथ अपराधी अजय सिंह की जितनी भी अवैध संपत्तियां हैं कार्यवाही के लिए चिन्हित की जा रही हैं जिससे त्वरित कार्यवाही की जा सके। उक्त प्रशासनिक तत्परता और संगठन द्वारा जोशीले प्रभाव के चलते न्याय का एक बेहतरीन उदाहरण पेश किया जा रहा है जिससे लोगों में पीड़ित परिवार को न्याय मिलने की उम्मीद जता रहे हैं।

Pages