प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री अरविन्दर सिंह लवली ने गणेश चतुर्थी पर दिल्ली वालों को शुभकामनाएं दी
नई दिल्ली: दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री अरविन्दर सिंह लवली ने गणेश चतुर्थी उत्सव की सभी दिल्लीवासियों को शुभकामनाएं दी।
श्री अरविन्दर सिंह लवली ने कहा कि भगवान गणेश पूजनीय देवता है, उन्हें ज्ञान, समृद्धि और सौभाग्य का साधक माना गया है। 10 दिनों तक चलने वाले इस उत्सव को गणेश भगवान की मूर्ति की घरों में स्थापित करके पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है और अनंत चर्तुदशी के दिन गणपति बप्पा विदा करके गणेश उत्सव का समापन होता है।
श्री अरविन्दर सिंह लवली ने कहा कि दिल्ली कांग्रेस सर्वधर्म में विश्वास रखती है और गणेश चतुर्थी पर प्रत्येक दिल्लीवासी की खुशहाली की कामना करती है। उन्होंने कहा कि जिस तरह दुनिया में गणेश जी संकट मोचक का काम करते हैं उसी तरह हम भाजपा और राज्य सरकार की दिल्लीवासियों के प्रति उदासीनता को देखते हुए दिल्ली वालों के हर संकट में उनकी मदद करने के लिए तत्पर रहेंगे।