भाजपा कार्यालय में मनाया गया बागेश्वर का जन्मदिन - यूपी न्यूज़ एक्सप्रेस

BREAKING NEWS

Slider Post

रविवार, 17 सितंबर 2023

भाजपा कार्यालय में मनाया गया बागेश्वर का जन्मदिन

भाजपा कार्यालय में मनाया गया बागेश्वर का जन्मदिन

विकास की बुलंदियों पर होगा बागेश्वर-पार्वती दास


बागेश्वर, (गोविन्द मेहता)
 अल्मोड़ा जिले से पृथक होकर जिले को बनाए हुए 25 वर्ष पूर्ण हो चुके हैं।जिलेमें जगह जगह जिले की 26 वीं वर्षगांठमनाई गई।वही भाजपा कार्यालय में भाजपाइयों ने केक काटकर जिले का जन्मदिवस मनाया। और जिले के चहुमुखी विकास का पहिया रॉकेट की गति की तरह करने का निर्णय लिया। वहीं जिले के लिए संघर्ष करने वाले स्व. गुसाई सिंह दफौटी को भी विभिन्न संगठनों ने याद कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।पार्टी कार्यालय में जिले को26वे वर्ष में पहुंचने पर नव निर्वाचित विधायक पार्वती दास ने कहा कि जिला विकास की बुलंदियों को छुएगा। हमारा प्रयास जिले को सर्वसम्पन्न औरमूलभूत सुविधाओं सेसम्पन्न कराना है, लोगों कोमूलभूत सुविधाएं मिले, विकास मुख्यालय से लेकर अंतिम छोर तक पहुँचे ऐसा प्रयास किया जाएगा।प्रत्येक कार्यकर्ताओं की समस्याओं को सुनकर उनके क्षेत्र की मूलभूत सुविधाओं का समाधान करना अपनी प्राथमिकता बताया। इस दौरान जिले कि मांग को लेकर आंदोलन करने वाले आंदोलनकारियों को याद किया गया। उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर जिलाध्यक्ष इंद्र सिंह फर्स्वाण,महामंत्री संजय सिंह परिहार,दीपा आर्या, मथुरा प्रसाद, खड़क टंगड़िया, दयाल कांडपाल नगर अध्यक्ष रमेश तिवारी ,मीडिया प्रभारी प्रकाश साह, जीवंती कांडपाल, नीमा दफौटी, रवि करायत, राजकुमार मेहता, संजय नेगी,सुनीता टम्टा, खड़क दफौटी आदि उपस्थित थे।

Pages