धूमधाम से मनाया महिला कांग्रेस स्थापना दिवस - यूपी न्यूज़ एक्सप्रेस

BREAKING NEWS

Slider Post

रविवार, 17 सितंबर 2023

धूमधाम से मनाया महिला कांग्रेस स्थापना दिवस

 धूमधाम से मनाया महिला कांग्रेस स्थापना दिवस  


-उज्ज्वल भारत की शपथ लेकर महिला आरक्षण कोपारित किए जाने की उठाई मांग


बागेश्वर।
जिला कांग्रेस कमेटी ने अपने कार्यालय में महिला कांग्रेस स्थापना दिवस धूमधाम से मनया।महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष गोपा धपोला के नेतृत्व में महिला कांग्रेस दिवस को संगठन की मजबूती केलिए एकजुट होकर कार्य करने, महिला शक्ति को संगठन से जोड़ने, महिला आरक्षण विधेयक को लागू करने पर बल दिया गया। महिला नेत्रियो ने इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त किए, महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि संगठन ने गत दिनों बागेश्वर में हुए विधानसभा उपचुनाव में संगठित होकर एकजुटता से आमजनता में बेहतर प्रदर्शन किया। आगामी पंचायत चुनाव तथा लोकसभा चुनाव में भी संगठन इसी तरह एकजुटता से जनता से बेहतर तालमेल स्थापित कर कांग्रेस को मजबूती प्रदान करेंगे । कांग्रेस जनहित के मुद्दों पर लोगों के हितों की लड़ाई लड़ेगी। इसके बाद ध्वजारोहण कर उज्ज्वल भारत के निर्माण की शपथ ली गई।इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष भगवत डसीला,लक्ष्मी धर्मशक्तू, जिपं सदस्य रेखा देवी, ललित गोस्वामी, मनमोहन जौहरी, गौरव सिंह परिहार, हीरा रावल, मीना देवी,हेमा देवी, गीता देवी, निशा, आशा आदि मौजूद रहे। 

Pages