तारा सिंह अध्यक्ष, हेम कपकोटी बने महामंत्री - यूपी न्यूज़ एक्सप्रेस

BREAKING NEWS

Slider Post

रविवार, 1 अक्टूबर 2023

तारा सिंह अध्यक्ष, हेम कपकोटी बने महामंत्री

 व्यापार मंडल चुनाव सम्पन्न

तारा सिंह अध्यक्ष, हेम कपकोटी बने महामंत्री



-नवीन उपाध्याय बने निर्विरोध कोषाध्यक्ष

कपकोट (बागेश्वर)गणेश उपाध्याय, वरिष्ठ पत्रकार,

 व्यापार मण्डल कपकोट के नई कार्यकारिणी के लिए चुनाव सम्पन्न हो गया है।  जिसमें सर्वसम्मति से तारा सिंह कपकोटी अध्यक्ष, हेम सिंह कपकोटी महामंत्री औऱ कोषाध्यक्ष पद के लिए नवीन चंद्र उपाध्याय निर्विरोध रूप से चुने गए हैंl चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष गोपाल दत्त जोशी औऱ चुनाव अधिकारी प्रकाश कांडपाल के अनुसार व्यापार मण्डल के अध्यक्ष, सचिव औऱ कोषाध्यक्ष पद के लिए तीन अक्टूबर को चुनाव होना था।अध्यक्ष पद के लिए मौजूदा अध्यक्ष तारा सिंह कपकोटी, बलवंत सिंह गढ़िया औऱ कृष्णा सिंह ने नामांकन पत्र खरीदे थेl बलवंत सिंह गढ़िया औऱ कृष्णा सिंह के नामांकन पत्र जमा  नहीं करने से तारा कपकोटी पांचवी बार अध्यक्ष चुने गएl

 


सचिव पद के लिए अकेले हेम कपकोटी के ही नामांकन करने से उनका चौथी बार चयन हुआl इसी तरह नवीन चंद्र उपाध्याय का लेखा जोखा साफ सुथरा रहने पर वह पांचवी बार निर्विरोध कोषाध्यक्ष चुने गएl चुनाव अधिकारी ने तीनों के निर्विरोध चयन पर ख़ुशी औऱ व्यापारियों के सहयोग का आभार जताया हैl व्यापार मण्डल के तीनों पर निर्विरोध चयन पर पूर्व प्रधान गणेश चंद्र उपाध्याय, सभासद तनुज तिरुवा, वरिष्ठ व्यापारी गिरीश बिष्ट, मोहन उपाध्याय,कैप्टन प्रेम सिंह कपकोटी, भूपाल कपकोटी, कुंदन कपकोटी, रघुवीर बिष्ट, राजा शाही, राम सिंह बिष्ट, बिशन मेहरा, ईश्वर जोशी, सुंदर ऐठानी, भरत गढ़िया, शेखर जोशी औऱ हयात गढ़िया ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देकर व्यापार औऱ व्यापारियों के हित में काम करने को कहा है।वही नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने व्यापारियों के हितों के लिए हमेशा कार्य करना अपनी प्राथमिकता बताया।

Pages