माननीय विधायक दादरी तेजपाल सिंह नागर द्वारा दीप प्रज्वलन कर आयोजित किसान सम्मान दिवस का किया गया शुभारंभ - यूपी न्यूज़ एक्सप्रेस

BREAKING NEWS

Slider Post

रविवार, 24 दिसंबर 2023

माननीय विधायक दादरी तेजपाल सिंह नागर द्वारा दीप प्रज्वलन कर आयोजित किसान सम्मान दिवस का किया गया शुभारंभ

 माननीय विधायक दादरी तेजपाल सिंह नागर द्वारा दीप प्रज्वलन कर आयोजित किसान सम्मान दिवस का किया गया शुभारंभ


जिलाधिकारी गौतम बुद्ध नगर मनीष कुमार वर्मा के नेतृत्व में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चरण सिंह के जन्मदिवस को किसान सम्मान दिवस के रूप में मनाते हुए आज कृषि विज्ञान केंद्र छौलस दादरी में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया।

गौतमबुद्धनगर :  जिलाधिकारी गौतम बुद्ध नगर मनीष कुमार वर्मा के नेतृत्व में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चरण सिंह के जन्मदिवस को किसान सम्मान दिवस के रूप में मनाते हुए आज कृषि विज्ञान केंद्र छौलस दादरी में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। सर्वप्रथम माननीय पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। जनपद के समस्त कृषकों द्वारा माननीय पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पण किये गये। माननीय विधायक दादरी तेज पाल सिंह नागर द्वारा द्वीप प्रज्वलन कर किसान सम्मान दिवस का शुभ आरम्भ किया गया। इस अवसर पर डा0 विरेन्द्र सिंह कृषि विज्ञान केन्द्र छौलस द्वारा माननीय पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जी की जीवनी पर प्रकाश डाला गया। उप कृषि निदेशक गौतमबुद्धनगर राजीव कुमार द्वारा कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं के सम्बन्ध में कृषकों को अवगत कराया गया। कृषि विज्ञान केन्द्र के प्रभारी डा० मयंक रॉय कृषि विज्ञान केन्द्र में चल रही विभिन्न विधाओं के सम्बन्ध में कृषकों को जानकारी दी गयी। जिला उद्यान अधिकारी शिवानी तोमर द्वारा औद्योगिक फसलों तथा विभाग के द्वारा चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं के सम्बन्ध में कृषकों से चर्चा की। आयोजित कार्यक्रम में कृषि विभाग, पशुपालन, उद्यान, मत्स्य में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कृषकों को माननीय विधायक दादरी तेजपाल सिंह नागर एवं मुख्य विकास अधिकारी जनार्दन सिंह द्वारा सम्मानित किया गया। किसान सम्मान दिवस में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगा कर अपनी योजनाओं का प्रस्तुतिकरण किया गया। आयोजित कार्यक्रम का सफल संचालन अपर जिला कृषि अधिकारी अम्बा प्रकाश शर्मा द्वारा किया गया। किसान सम्मान दिवस में मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी, सहायक निबन्धक सहकारिता, सहायक निदेशक मत्स्य आदि द्वारा प्रतिभाग किया गया।

Pages