गाना में श्रीमद्भागवत गीता जयंती वैदिक मंत्रोच्चार के साथ बहुत ही धूमधाम से मनाया गया
विद्वतजनों द्वारा श्रीमद्भागवत गीता का सस्वर पाठ रहा आकर्षक का केन्द्र
रामानन्द तिवारी/यूपी न्यूज एक्सप्रेस
बस्ती कलवारी गाना
कलवारी, बस्ती नगर पंचायत गायघाट के बाबा बसावन नगर वार्ड स्थित शिक्षा शक्ति सदन गाना में श्रीमद्भागवत गीता जयन्ती वैदिक मंत्रोच्चार के साथ बहुत ही धूमधाम से मनाया गया। गीता जयन्ती का समापन हिंदू विधि विधान से हवन व पूजन करने के बाद सम्पन्न हुआ। जिसमें सैकड़ो की संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। शिक्षा शक्ति सदन के संस्थापक बालकृष्ण त्रिपाठी "पिन्टू बाबा" ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगो के प्रति आभार प्रकट किया।
क्षेत्र के उद्भट विद्वान आचार्य रमाकान्त मिश्र ने क्षेत्रीय श्रद्धालुओं को गीता का सार बताते हुए कहा कि गीता शब्द का अर्थ है गीत और भगवद शब्द का अर्थ है भगवान। श्रीकृष्ण ने अपना उपदेश गायन के माध्यम से दिया था, इसलिए इसे गीता कहा जाता है। अक्सर भगवत गीता को भगवान का गीत कहा जाता है।
गीता की उत्पत्ति कौरव और पाण्डव के युद्ध के समय कुरुक्षेत्र में मानी जाती है। भगवान श्री कृष्ण अर्जुन के रथ के सारथी बने थे। जब युद्ध भूमि में अर्जुन ने देखा कि विपक्ष में उन्हीं का परिवार खड़ा है जिसके कारण वह परिवार के मोह से घिर गए। तब अर्जुन ने भगवान श्रीकृष्ण से कहा कि यह तो अधर्म है। मैं अपने ही परिवार के साथ राज्य के लिए कैसे लड़ सकता हूं।
अर्जुन ने कहा कि हे माधव! अपने ही परिवार के विरुद्ध मैं खड़ा नहीं हो सकता। तब श्रीकृष्ण ने कुरुक्षेत्र के मैदान में अर्जुन को उपदेश देते हुए कहा कि हे पार्थ! तुम्हें अपने क्षत्रिय धर्म का पालन करना चाहिए और एक क्षत्रिय की भांति अपने अधिकारों के लिए लड़ना चाहिए। गीता के उपदेश द्वारा भगवान ने युद्ध भूमि में अर्जुन के टूटे हुए मनोबल को जोड़ने का भी काम किया। जिसके बाद अर्जुन युद्ध के लिए तैयार हो गए और धर्म की रक्षा के लिए उन्होंने शस्त्र उठाया।
कार्यक्रम के दौरान आचार्य हरिहर प्रसाद शुक्ल, राम कृष्ण मिश्र, पं कृष्णानन्द मिश्र, पं नीरज शुक्ल, पं रुद्रेश मिश्र आदि विद्वतजनों द्वारा श्रीमद्भागवत गीता का सस्वर पाठ आकर्षक का केन्द्र रहा।
इस अवसर पर मुख्य रूप से मुख्य यजमान राम कृष्ण त्रिपाठी, हरि कृष्ण त्रिपाठी,अंस मिश्रा ,आयुष मिश्रा, असकंद मिश्रा,श्रीकृष्ण त्रिपाठी, राकेश मिश्र, चन्द्रभान मिश्र, पुष्कर मिश्र, उत्तम मिश्रा, सभासद सुभाष चन्द्र मिश्र व नीतेश गौतम, अरुण मिश्र, शिवबचन मिश्र, सुनील कुमार, शुभम, राम निवास शर्मा आदि उपस्थित रहे।