25 फरवरी को संग्राम सिंह पटेल की भोजपुरी फिल्‍म ‘इश्‍क नचाए बीच बाजार' का ट्रेलर होगी अवध गंगा म्यूजिक से रिलीज़ - यूपी न्यूज़ एक्सप्रेस

BREAKING NEWS

Slider Post

शुक्रवार, 23 फ़रवरी 2024

25 फरवरी को संग्राम सिंह पटेल की भोजपुरी फिल्‍म ‘इश्‍क नचाए बीच बाजार' का ट्रेलर होगी अवध गंगा म्यूजिक से रिलीज़

 25 फरवरी को संग्राम सिंह पटेल की भोजपुरी फिल्‍म ‘इश्‍क नचाए बीच बाजार' का ट्रेलर होगी अवध गंगा म्यूजिक से रिलीज़ 


लखनऊ:
अभिनेता संग्राम सिंह पटेल की सोसल मीडिया बहुचर्चित फिल्म ‘इश्‍क नचाए बीच बाजार’ का ट्रेलर 25 फ़रवरी 2024 को अवध गंगा म्यूजिक के यूट्यूब चैनल पर रिलीज़ किया जायेगा। 

आप को बता दू की इस फिल्म की पूरी शूटिंग उत्तर प्रदेश के सीतापुर शहर के लहरपुर विभिन्न स्थानों पर की गई हैं । इस फिल्म निर्देशन सचिन यादव के  ने की है। इस फिल्म में संग्राम सिंह पटेल साथ एक्ट्रेस प्रतिष्ठा ठाकुर नज़र आयेगी 

अवध गंगा फिल्म के बैनर तले बनी भोजपुरी फिल्म ‘इश्‍क नचाए बीच बाजार’ संग्राम सिंह पटेल की होम प्रोडक्शन की फिल्म है। जिस तरह  फिल्म  नाम "इश्क नचाए बीच बाजार" हैं ।  ऐसे लगता है कि फिल्म लव स्टोरी के साथ रोमांस और एक्शन से भरपूर है। और यह कहानी दर्शकों का दिल को छू लेगी।

 फिल्‍म अभिनेता संग्राम सिंह पटेल ने बताया कि हमारी भोजपुरी फिल्म ‘इश्‍क नचाए बीच बाजार’ बेहद खास और अन्य फिल्मों से थोडा अलग है। इसकी पटकथा पर हमने बेहद मेहनत की है। हमारी कोशिश है कि हम एक ऐसी फिल्‍म लेकर दर्शकों के पास जाएं, जो दर्शकों का पैसा वसूल करे और उनका भरपूर मनोरंजन हो। इसके बाद वे अन्य सिनेमा  प्रेमी को फिल्‍म देखने को प्रेरित करे। 

उन्‍होंने कहा कि भोजपुरी सिनेमा के बदलते दौर में हमारी फिल्‍म भी बेहद खास है। इस फिल्म के गाने एक से एक है जो सभी दर्शकों को पसंद आएगा जिस का संगीत साजन मिश्रा ने तैयार किया है । यह फिल्म बनकर पूरी तरह तैयार है जो आगमी महीने में एक साथ बिहार ,मुंबई और उत्तर प्रदेश में एक साथ सिनेमा घरो में रिलीज़ की जाएगी। 

 भोजपुरी फिल्म ‘इश्‍क नचाए बीच बाजार’की कलाकारो की बात करे तो  संग्राम सिंह पटेल के साथ प्रतिष्ठा ठाकुर,अयाज खान,अनूप अरोड़ा,संतोष पहलवान ,विनीत विशाल, बबलू यादव,सत्‍य प्रकाश सिंह,मदन चंद,अभिषेक मिश्रा,रंजीत राज,सतवीर राणा, रुचि सिंह, प्रिया वर्मा ,रितिक वर्मा चौधरी राम सिंह और स्वर्गीय बृजेश त्रिपाठी हैं। प्रचारक अरविंद मौर्या है। और इस फिल्म के निर्माता संग्राम सिंह पटेल ,फिल्म के लेखक मनोज पांडेय हैं। फिल्‍म का संगीत साजन मिश्रा,गीत आज़ाद सिंह और प्यारे लाल यादव ने लिखा है। फाइट अरुण सिंह ,नृत्य संतोष सर्वदर्शी और छायांकन डी के शर्मा ने किया हैं।

Pages