बॉलीवुड की तरह ब्रजभाषा इंडस्ट्री बनाने के प्रयास में जुटी हिना भारती
इंस्टास्टार हिना भारती का ब्रजभाषा का 'पल्लू' सांग रिलीज
इटावा। ब्रज भाषा की पहचान देश भर में विख्यात है और मथुरा से चौरासी कोस के क्षेत्र को बृज क्षेत्र कहा जाता है। इस क्षेत्र ने फ़िल्म इंडस्ट्री को कई कलाकार दिए है इन सभी कलाकारों को जोड़कर ब्रजवुड की स्थापना करना मुख्य उद्देश्य है।
शहर में आई इंस्टाग्राम की प्रदेश फेमस स्टार हिना भारती ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि अब इंस्टाग्राम कलाकारों में भी छिपी हुई प्रतिभा बाहर आ रही है अब तक कई इंस्टाग्राम व टिक-टॉक से बायरल हुए स्टारों को बॉलीवुड में जगह मिली है। हिना भारती का 'पल्लू में बांध के राखूं' गाना हाल ही में ब्रज रिकॉर्ड चैनल पर रिलीज हुआ है। इस गाने के डायरेक्टर निक्की सिंह है। इससे पहले हिना भारती का गाना ' लाय दे पिया चूड़ी फिरोजाबाद की' खूब बायरल हुआ था। हिना भारती अब तक एक दर्जन से अधिक एलबम में सांग में काम कर चुकी हैं । हिना भारती के इंस्टाग्राम पर 30 लाख, फेसबुक पर 9 लाख, यूट्यूब पर 50 हजार, मौज एप्प पर 6 लाख फॉलोवर है। हिना भारती की इंस्टाग्राम पर कई रील्स बायरल हुई है जिन्हें मिलियन में लोगों द्वारा देखा गया है। हिना को ब्रज भाषा बहुत पसंद है और उनके सभी वीडियो ब्रजभाषा में ही बनाये गए है। हिना भारती ने ब्रज रिकॉर्ड कंपनी के निदेशक शिव प्रताप सिंह को बधाई देते हुए कहा कि वह लगातार ब्रज भाषा व कलाकारों को आगे बढ़ाने का प्रयास कर रहे है। हिना भारती के साथ रुचि सिंह, खुशी वर्मा, आलोक निराला, निहारिका मौजूद रही।