सेवानिवृत्तिक लाभों से सम्बन्धित समस्याओं के निदान के उद्देश्य से आगामी 24 मई 2023 को पेंशन अदालत होगा आयोजन
गौतमबुद्धनगर: मेरठ मंडल के अंतर्गत आने वाले राजकीय कर्मचारियों के सेवानिवृत्त तथा मृत शासकीय सेवकों के परिवार के सेवानिवृत्तिक लाभों से सम्बन्धित समस्याओं के निदान के उद्देश्य से आगामी 24 मई 2023 को पेंशन अदालत होगा आयोजन
मुख्य कोषाधिकारी गौतमबुद्धनगर अशोक कुमार ने जानकारी देते हुये बताया कि मेरठ मंडल के तहत आने वाले राजकीय कर्मचारियों के सेवानिवृत्त तथा मृत शासकीय सेवकों के परिवार के सेवानिवृत्तिक लाभों से सम्बन्धित समस्याओं के निदान के उद्देश्य से आगामी दिनांक 24 मई 2023 को आयुक्त सभागार मेरठ में मध्यान्ह: 12:00 बजे पेंशन अदालत का किया जाएगा है। उन्होंने बताया कि आयोजित होने वाली पेंशन अदालत में मेरठ मंडल स्तर पर पेंशन से संबंधित समस्याओं का समाधान किया जाएगा।