बाढ़ पीड़ितों की देख रेख व जनहानि को रोकने के लिए जिलाधिकारी ने दिए आवश्यक निर्देश - यूपी न्यूज़ एक्सप्रेस

BREAKING NEWS

Slider Post

सोमवार, 17 जुलाई 2023

बाढ़ पीड़ितों की देख रेख व जनहानि को रोकने के लिए जिलाधिकारी ने दिए आवश्यक निर्देश

बाढ़ पीड़ितों की देख रेख व जनहानि को रोकने के लिए जिलाधिकारी ने दिए आवश्यक निर्देश



वी पी एस खुराना स्वतंत्र पत्रकार 

मथुरा जिलाधिकारी पुलकित खरे ने नगर निगम बालिका इंटर कालेज वृंदावन तथा हजारी मल सोमानी नगर निगम इंटर कालेज वृंदावन में बने राहत कैंप का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने राहत कैंप में लाए गए लोगो की संख्या की जानकारी प्राप्त की तथा राहत कैंप रजिस्टर में अंकित लोगों की संख्या का अवलोकन किया। उन्होंने निर्देश दिए कि रजिस्टर को मेंटेन किया जाए और कैंप में आने एवं जाने वाले लोगों का नाम, पता, नंबर आदि को रजिस्टर में अंकित किया जाए। उन्होंने कैंप की स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया और उपस्थित चिकित्सक को निर्देश दिए कि कैंप में आए लोगो से बात करते रहे और पूछने रहे कि किसी को कोई बीमारी,परेशानी , बुखारी आदि तो नही है तथा आवश्यकता अनुसार जांच करते हुए अस्पतालों में भर्ती करवाए।नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए कि राहत कैंप में भोजन, विद्युत, पेयजल, शौचालय, मेडिकल किट, गद्दे आदि की समुचित व्यवस्था रखे। राहत कैंप में आए किसी भी व्यक्ति को असुविधा नहीं होनी चाहिए। जिलाधिकारी द्वारा जनपद के सभी राहत केंद्रों में मजिस्ट्रेटों की ड्यूटी लगाई गई है, जो सभी व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी निभाएंगे।जिलाधिकारी ने राहत कैंप में आए लोगो से वार्ता की। उन्होंने पूछा कि आप लोगो को कोई परेशानी तो नहीं है, जिसपर लोगो ने कहा कि सब कुछ सही है, प्रशासन द्वारा सभी सुविधाए प्रदान की जा रही है। वार्ता में कुछ लोगो ने अपनी समस्याएं भी बताई जिसका जिलाधिकारी द्वारा निस्तारण करने के निर्देश दिए गए। कुछ लोगो ने बताया कि अभी भी उनके परिवार के सदस्य घरों में फसे हुए है, जिसपर जिलाधिकारी ने तत्काल संज्ञान लेते हुए उनके क्षेत्र में टीम भिजवाई और उन्हे आश्वासन दिया की सभी को शीघ्र सुरक्षित कैंप पर लाया जाएगा। जिलाधिकारी ने नगर मजिस्ट्रेट, उप जिलाधिकारी सदर तथा अपर नगर आयुक्त को निर्देश दिए कि वृंदावन में जहां जहां यमुना जी का पानी आ गया हो, वहा से लोगो को सुरक्षित राहत कैंप में लाया जाए। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए की सभी लोगो के साथ साथ पशुओं को भी सुरक्षित लाया जाए और उनके लिए पर्याप्त मात्रा में चारा, पानी आदि की व्यवस्था की जाए। पुलिस  प्रशासन सभी को सुरक्षित रूप से राहत कैंप में पहुंचने हेतु प्रयासरत है। किसी को भी घबराने की जरूरत नही है। सभी बाढ़ चौकियों में समस्त प्रकार की सुविधाए उपलब्ध है। जनपद के सभी मजिस्ट्रेट निरंतर भ्रमणशील है तथा प्रशासन सभी चीजों पर निगरानी बनाए हुए है।राहत कैंप के निरीक्षण के पश्चात जिलाधिकारी ने केशी घाट का निरीक्षण किया। उन्होंने यमुना जी के बढ़ते जल स्तर का जायजा लिया। नगर मजिस्ट्रेट को निर्देश दिए की निरंतर घाटों एवं नदियों के आस पास निरीक्षण करते रहे तथा लोगो को घाट व नदियों के आस पास जाने से रोके। बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गों व पर्यटकों को सचेत करते रहे कि घाटों के पास ना जाए।

Pages