बाढ़ पीड़ितों के लिए प्रशासन के इंतजाम नाकाफी भगवान सिंह वर्मा - यूपी न्यूज़ एक्सप्रेस

BREAKING NEWS

Slider Post

सोमवार, 17 जुलाई 2023

बाढ़ पीड़ितों के लिए प्रशासन के इंतजाम नाकाफी भगवान सिंह वर्मा

बाढ़ पीड़ितों के लिए प्रशासन के इंतजाम नाकाफी भगवान सिंह वर्मा 



कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने नौहझील और मांट में बाढ़ क्षेत्रों में की ग्रामीणों से बातचीत यमुना किनारे के एक दर्जन से अधिक गांव जलमग्न व हजारों ग्रामीण बेघर

वी पी एस खुराना 

 मथुरा। यमुना के प्रकोप ने हजारों ग्रामीणों को बेघर कर दिया है। उनका घर द्वार सब जलमग्न हो गया है। खेतों में पानी ही पानी है। पहले से तैयारी नहीं करने वाला प्रशासन अभी हाथ पर हाथ धर कर बैठा है। यह आरोप कांग्रेस जिलाध्यक्ष भगवान सिंह वर्मा ने लगाया । उन्होंने कहा के यमुना किनारे के गांवों के लोगों की आंखों में आंसू है। वह भाजपा और उसके प्रशासन को कोस रहे हैं । भगवान सिंह वर्मा ने रविवार को मांट और नौझील ब्लॉक के एक दर्जन से अधिक गांवों का दौरा किया। ट्रैक्टर से ग्रामीणों के उन घरों तक पहुंचे जो यमुना किनारे बाढ़ से जल मग्न है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा  कि क्या बाढ़ की जानकारी जिला प्रशासन को पहले से थी इसके बावजूद भी प्रशासन ने ग्रामीणों के घरों में मौजूद सामान को बचाने के लिए कुछ नहीं किया । कई जगह ग्रामीणों के पशु पानी में डूब गए हैं। खेत खलियान सब बर्बाद हो गया है। प्रशासन के द्वारा पर्याप्त मदद नहीं दी जा रही है और जो दी जा रही है वह भी नाकाफी है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने बताया कि मांट और नौहझील के अंडा मीना अंडा जाटव फिरोजपुर मंगलखोर इनायतगढ़ मखदुमपुर दौलतपुर बसाऊ छिनपर ई अंडा देदना  मरेला मला अंडा गांव में किसानों की खेती जलमग्न हो गई है घर डूब गए हैं और सभी ग्रामीण बेघर हो गए हैं कई ग्रामीणों ने बताया कि उन्हें प्रशासन की कोई मदद नहीं मिल पा रही है कांग्रेस जिलाध्यक्ष के साथ में मार्ट ब्लॉक अध्यक्ष सतीश शर्मा नोजी ब्लॉक अध्यक्ष सत्यपाल सिंह चौधरी जिला सचिव देवदत्त पाठक तथा सैकड़ों स्थानीय कांग्रेसी जन मौजूद रहे और क्षेत्र के वासियों का हाल-चाल जाना एवम कांग्रेस जिला अध्यक्ष चौधरी भगवान सिंह वर्मा ने  बहुत चिंता जताते हुए अन्य आरोप जिला प्रशासन पर लगाऐ

Pages