महिला आरक्षण बिल पास होने पर महिला कार्यकर्ताओ ने जताई खुशी
बागेश्वर। केंद्र सरकार द्वारा महिला आरक्षण विधेयक बिल पारित होने पर खुशी जताई।भाजपा पार्टी कार्यालय में महिला मोर्चा ने विधायक पार्वती दास के नेतृत्व में महिला बिल पास होने पर महिलाओं के अधिकारों को सुरक्षित रखने सहित महिला शक्ति को उचित स्थान देने सहित महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने सहित कई महत्वपूर्ण विन्दुओं पर महिलाओं को मिलने जा रहे आरक्षण पर खुशी जताई।केंद्र सरकार द्वारा महिला आरक्षण बिल पास होने पर सरकार के निर्णय का स्वागत किया है। विधायक पार्वती दास ने कहा कि मात्र शक्ति सर्वत्र विराजते, महिलाओं का सम्मान सबका सम्मान, जहा मात्र शक्ति को सम्मान दिया जाता है वहां सुख सम्रद्धि का वास होता है। कहा कि पीएम मोदी ने यह एतिहासिक निर्णय लिया है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री मोदी ने हमेशा ही महिलाओ के सम्मान के लिए काम किया हैं। कार्यकर्ताओ ने कहा कि महिला बिल के पारित होने के बाद महिलाओं को बिल के पारित होने वाले फायदों के बारे में जागरूक किया जाएगा।इस मौके पर महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष धना गड़िया, जिलाध्यक्ष इंद्र सिंह फर्स्वाण,जिला महामंत्री सजंय परिहार,निर्मला दफौटी, दीपा आर्या, ब्लॉक प्रमुख पुष्पा देवी सहित सभी महिला मोर्चा के सदस्य मौजूद रहे।