थाना इकोटेक-3 पुलिस द्वारा हत्या की घटना का सफल अनावरण करते हुए युवक की हत्या करने वाले 02 अभियुक्त गिरफ्तार - यूपी न्यूज़ एक्सप्रेस

BREAKING NEWS

Slider Post

मंगलवार, 16 जनवरी 2024

थाना इकोटेक-3 पुलिस द्वारा हत्या की घटना का सफल अनावरण करते हुए युवक की हत्या करने वाले 02 अभियुक्त गिरफ्तार

                                            कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर पुलिस का सराहनीय कार्य

थाना इकोटेक-3 पुलिस द्वारा हत्या की घटना का सफल अनावरण करते हुए युवक की हत्या करने वाले 02 अभियुक्त गिरफ्तार


नोएडा।
 थाना इकोटेक-3 पर सूचना प्राप्त हुई कि एक शव ककराला पुस्ता से नीचे ग्रीन बेल्ट में खड़ी झाडियों में पडा है, जिसकी तलाशी से एक पैन कार्ड मिला, जिसमें विपिन नाम लिखा हुआ था। नाम से जानकारी करते हुए ज्ञात हुआ कि यह हैलोनिक्स कम्पनी फेस-2 में काम करता था और उसकी शिनाख्त विपिन कुमार अजयपाल निवासी खेडिया सुजातपुर, थाना दादो जिला अलीगढ़ उम्र करीब 25 वर्ष के रूप में हुई। घटना के सफल अनावरण के लिए 03 टीमो का गठन किया गया था तथा लोकल इन्टेलीजेन्स की सहायता से घटना का सफल अनावरण करने हेतु लगातार प्रयास किये जा रहे थे।

 


थाना इकोटेक-3 पुलिस द्वारा उपरोक्त घटना का सफल अनावरण करते हुए कुलेसरा पुस्ता से 02 अभियुक्त 1.जोनी पुत्र यदुवीर सिंह निवासी ग्राम नंगला जगत, थाना अहमदगढ़, जिला बुलंदशहर वर्तमान पता-ग्राम नंगला चरणदास, थाना फेस-2, गौतमबुद्धनगर उम्र 22 वर्ष।, 2.श्यामवीर बंजारा पुत्र हरपाल बंजारा निवासी ग्राम हसनापुर, थाना तालिग्राम, जिला कन्नौज वर्तमान पता-ग्राम कुलेसरा, थाना इकोटेक-3, गौतमबुद्धनगर उम्र 24 वर्ष को गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों के कब्जे से एक नारजो कम्पनी का मोबाइल फोन रंग नीला (मृतक विपिन का) व कुल 4,000 रुपये नगद (मृतक विपिन के) बरामद हुए है। 

अभियुक्त जोनी की पत्नी जो मृतक विपिन कुमार की चचेरी बहन है, जोनी को शक था कि मेरी पत्नी व मृतक विपिन के बीच नाजायज सम्बन्ध है। अभियुक्त जोनी अपनी पत्नी के साथ ग्राम नंगला चरणदास, थाना फेस-2 में किराये पर कमरा लेकर रहता था वहीं पर उसी कमरे के सामने मृतक विपिन कुमार भी किराये पर कमरा लेकर रहता था। अभियुक्त जोनी ने अपने साथी/दोस्त श्यामवीर को इस बारे मे बताया तथा योजना बनाई कि विपिन की हत्या करनी है तथा विपिन के पास जो भी पैसा मिलेगा वह हम लोग आपस मे बांट लेंगे। दिनांक 10.01.2024 की शाम को अभियुक्त जोनी व श्यामवीर ने मृतक विपिन को ककराला पुस्ता पर ले जाकर शराब पिलाई व वहीं पर जोनी व श्यामवीर ने विपिन का रस्सी से गला घोटकर हत्या कर दी तथा विपिन का मोबाइल फोन श्यामवीर ने अपने पास रख लिया तथा अभियुक्तों द्वारा मृतक के खाते से कुल 8475 रुपये निकाल लिये जिनमे से अभियुक्त जोनी ने 4200 रुपये अभियुक्त श्यामवीर को दे दिये थे। 




Pages