नोएडा महानगर के वरिष्ठ सपा नेता नीरज शर्मा व सतपाल यादव समाजवादी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव बनाए गए
नोएडा। समाजवादी पार्टी नोएडा महानगर के वरिष्ठ नेता नीरज शर्मा व सतपाल यादव को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय अखिलेश यादव जी की सहमति से सपा लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक यादव द्वारा राष्ट्रीय सचिव बनाया गया।
राष्ट्रीय सचिव बनाए जाने पर सपा नोएडा महानगर अध्यक्ष डॉक्टर आश्रय गुप्ता द्वारा महानगर संगठन की ओर से उनको हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी गई। डॉक्टर आश्रय गुप्ता ने कहा कि इससे समाजवादी पार्टी और मजबूत होगी और आने वाले लोकसभा चुनाव में हम भारी अंतर से जीतने जा रहे हैं।