भारतीय किसान यूनियन भानु को छोड़ लोकशक्ति में शामिल हुए दर्जनों कार्यकर्ता
नोएडा:-जेवर में हुई किसानों की बैठक में भारतीय किसान यूनियन भानु को छोड़ दर्जनों कार्यकर्ता भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति में शामिल हुए जिसमें लोकशक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष मास्टर श्योराज सिंह सिंह के द्वारा केशव चौधरी को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ,फिदा हुसैन को राष्ट्रीय महामंत्री ,कुलदीप त्यागी को प्रदेश उपाध्यक्ष, योगेश शर्मा को जिलाध्यक्ष गाजियाबाद, विनोद त्यागी को मेरठ मण्डल सचिव,रानी खान को मेरठ मण्डल अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ नियुक्त किया गया।
लोकशक्ति के समस्त कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की ।